हनुमा विहारी-अजिंक्य रहाणे ने जड़े अर्धशतक, मजबूत स्थिति में भारत

IND vs WI-A, Practice Match: लंबे समय से लय पाने की कोशिश कर रहे रहाणे ने 162 गेंद में 54 रन बनाये। वह इस मैच में कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।

By भाषा | Published: August 19, 2019 10:02 PM

Open in App

अजिंक्य रहाणे (54) और हनुमा विहारी (64) की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के आखिरी दिन सोमवार को लंच तक दूसरी पारी में पांच विकेट पर 174 रन बना लिए। भारतीय टीम की कुल बढ़त 279 रन की हो गई है और उसके पांच विकेट बाकी हैं।

लंबे समय से लय पाने की कोशिश कर रहे रहाणे ने 162 गेंद में 54 रन बनाये। वह इस मैच में कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 84 रन से की। विहारी ने 48 और रहाणे 20 रन से आगे खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अकिम फ्रेजर (39 रन पर दो विकेट) ने विहारी को पगबाधा करके तोड़ा।

विहारी ने 125 गेंद की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। रहाणे ने इसके बाद ऋषभ पंत (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की। पंत के रन आउट के बाद क्रीज पर आये रविन्द्र जड़ेजा (नौ रन) कुछ खास नहीं कर सके। लंच से पहले रहाणे भी फ्रेजर की गेंद पर आउट हो गये। लंच के समय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (छह) और रविचंद्रन अश्विन (पांच) क्रीज पर मौजूद थे।

टॅग्स :भारत Vs वेस्टइंडीजहनुमा विहारीअजिंक्य रहाणेभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या