Ind Vs WI 1st ODI: 4 गेंद खेलकर रिकॉर्ड बना गए विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर से आगे निकले, दुनिया में नंबर एक

Ind Vs WI 1st ODI:  युजवेन्द्र चहल और वाशिंगटन सुंदर की फिरकी गेंदबाजी से भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को 43.5 ओवर में 176 रन पर समेट दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2022 21:13 IST2022-02-06T21:12:43+5:302022-02-06T21:13:42+5:30

Ind Vs WI 1st ODI Virat Kohli scripts history, becomes fastest batsman to score 5000 ODI runs at home | Ind Vs WI 1st ODI: 4 गेंद खेलकर रिकॉर्ड बना गए विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर से आगे निकले, दुनिया में नंबर एक

कोहली ने 8 रन बनाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

Highlights भारतीय टीम की इस साल की यह पहली जीत है।दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।रोहित ने 51 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा।

Ind Vs WI 1st ODI: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती एकदिवसीय मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन नहीं किया और 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। पूर्व कप्तान ने अल्जारी जोसेफ को दो बैक-टू-बैक बाउंड्री मारा।

कोहली ने 8 रन बनाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली घर पर 5000 से अधिक रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। वनडे में अपनी 249वीं पारी खेलने वाले कोहली ने घर में अपनी 96वीं पारी में 5000 रन का आंकड़ा पार किया। तेंदुलकर ने 121 पारियों में यह कारनामा किया था।

जैक्स कैलिस ने अपने घर में 5000 रन के लिए 130 बार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 138 पारियां खेलीं। कोहली अब तक 100 से कम पारियों में यह मुकाम हासिल करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

वह किसी देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। तेंदुलकर ने अपनी घरेलू सरजमीं पर 6976 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया में पोंटिंग ने 5521 रन बनाए। कैलिस ने  5186 रन बनाए। कोहली अब तक भारत में 5002 रन बना चुके हैं। 

स्पिनरों की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा की 60 रन की आकर्षक पारी के दम पर भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया। भारत का यह 1000वां एकदिवसीय मैच है जिसमें उसनें जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य को महज 28 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Open in app