IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने संभाला मोर्चा, कप्तानी पारी खेलकर 37 गेंद में जड़ा अर्धशतक, 49 गेंदों में बनाए नाबाद 84 रन

वर्ल्ड की नंबर वन टी20 टीम को यूएसए के खिलाफ बल्लेबाजी में संघर्ष करना पड़ा। 72 रनों के स्कोर पर आधी टीम आउट हो गई।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2026 20:57 IST2026-02-07T20:44:36+5:302026-02-07T20:57:22+5:30

IND vs USA: Suryakumar Yadav leading from the front charge, playing a captain's innings and scoring a half-century in 37 balls | IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने संभाला मोर्चा, कप्तानी पारी खेलकर 37 गेंद में जड़ा अर्धशतक, 49 गेंदों में बनाए नाबाद 84 रन

IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने संभाला मोर्चा, कप्तानी पारी खेलकर 37 गेंद में जड़ा अर्धशतक, 49 गेंदों में बनाए नाबाद 84 रन

googleNewsNext

IND vs USA, ICC T20 World Cup 2026:आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने यूएसए के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में ख़राब बल्लेबाजी का प्रदर्श किया। शनिवार शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड की नंबर वन टी20 टीम को यूएसए के खिलाफ बल्लेबाजी में संघर्ष करना पड़ा। 72 रनों के स्कोर पर आधी टीम आउट हो गई। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और 37 गेंदों में फिफ्टी लगाई। उनका यह अर्धशतक इसलिए खास है कि क्योंकि यह अर्धशतक उस समय आया जब टीम इंडिया अपने एक के बाद एक विकेट खोती जा रही थी। 

सूर्यकुमार यादव ने बनाए नाबाद 84 रन

सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने 20वां ओवर डाल रहे नेत्रवलकर के ओवर में 21 रन बटोरे। आखिरी ओवर में भारतीय कप्तान ने अपने चिरपरिचित अंदाज में दौ चौके और दो छक्के लगाए। जबकि एक सिंगल रन लिया। 

भारत ने 20 ओवर में 161/9 रन

भारत ने अपने कप्तान की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इस स्कोर में तिलक वर्मा के 25 रन और ईशान किशन के 20 रनों का भी योगदान है। इस मुकाबले को जीतने के लिए अब यूएसए को 162 रन बनाने होंगे। 

Open in app