Ind Vs SL: श्रीलंका अभी भारत से 466 रन पीछे, 4 विकेट गिरे, जडेजा ने 175 रन के बाद एक विकेट झटके, विराट कोहली को सम्मान, देखें वीडियो

Ind Vs SL: भारतीय पारी का आकर्षण रविंद्र जडेजा की नाबाद 175 रन की पारी रही। रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट झटके। जडेजा और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2022 17:23 IST2022-03-05T17:18:51+5:302022-03-05T17:23:36+5:30

Ind Vs SL Sri Lanka trail by 466 runs Ravindra Jadeja notout 175 runs one wick IND 574-8 d SL 108-4 virat kohli 100 match | Ind Vs SL: श्रीलंका अभी भारत से 466 रन पीछे, 4 विकेट गिरे, जडेजा ने 175 रन के बाद एक विकेट झटके, विराट कोहली को सम्मान, देखें वीडियो

टीम इंडिया ने विराट कोहली को सम्मान दिया।

Highlightsरविंद्र जडेजा ने स्वयं को देश का शीर्ष आलराउंडर साबित करते हुए नाबाद 175 रन की बड़ी शतकीय पारी खेली।भारत ने इससे पहले अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 574 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।जडेजा (228 गेंदों पर नाबाद 175 रन) ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया।

Ind Vs SL: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच दूसरे दिन शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 108 रन बनाये। भारत ने इससे पहले अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 574 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से श्रीलंका अभी भारत से 466 रन पीछे है। टीम इंडिया ने विराट कोहली को सम्मान दिया।

रविंद्र जडेजा ने स्वयं को देश का शीर्ष आलराउंडर साबित करते हुए नाबाद 175 रन की बड़ी शतकीय पारी खेली जिससे भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे शनिवार को यहां चाय के विश्राम से ठीक पहले अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 574 रन बनाकर समाप्त घोषित की।

जडेजा (228 गेंदों पर नाबाद 175 रन) ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और तीन छक्के लगाकर श्रीलंकाई आक्रमण को मजाक बनाकर रख दिया। जडेजा के लिये यह शतक काफी मायने रखता है क्योंकि घुटने की चोट के कारण वह इस सत्र में चार टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे।

जडेजा और रविचंद्रन अश्विन (82 गेंदों पर 61 रन) ने सातवें विकेट के लिये 130 रन जोड़े जिससे श्रीलंका की वापसी की संभावनाओं को भी करारा झटका लगा। अश्विन ने उपमहाद्वीप की पिचों पर बल्लेबाजी में अपना अच्छा रिकार्ड बरकरार रखते हुए 12वां अर्धशतक जमाया। इन दोनों के शानदार प्रयास से भारत ने पहले सत्र में 27 ओवरों में 111 रन जोड़े।

दूसरे सत्र में मोहम्मद शमी (34 गेंदों पर नाबाद 20) ने जडेजा का अच्छा साथ दिया। इन दोनों ने नौवें विकेट के लिये 103 रन की अटूट साझेदारी की जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पारी समाप्त करने की घोषणा की। जडेजा ने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके शॉट दर्शनीय थी जो श्रीलंका के कमजोर आक्रमण की कलई खोल रहे थे।

Open in app