IND vs SL: कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड ऋषभ पंत ने तोड़ा, 28 गेंद पर अर्धशतक, 7 चौके और 2 छक्के

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 109 रन पर समेटने के बाद दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को अपना शिकंजा कस दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2022 20:26 IST2022-03-13T18:20:31+5:302022-03-13T20:26:10+5:30

IND vs SL Rishabh Pant 28 balls fifty Breaks Kapil Dev 30 balls Massive Near 40-Year Record India vs Sri Lanka  | IND vs SL: कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड ऋषभ पंत ने तोड़ा, 28 गेंद पर अर्धशतक, 7 चौके और 2 छक्के

सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक के लगभग 40 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Highlightsटेस्ट क्रिकेट में आठवीं और स्वदेश में पहली बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए।श्रीलंका की टीम सिर्फ 35.5 ओवर में ढेर हो गई।दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

IND vs SL: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक बनाया। बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

अपने तेज अर्धशतक के साथ, पंत ने कपिल देव के किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक के लगभग 40 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कपिल देव ने दिसंबर 1982 में कराची टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। पंत टेस्ट की प्रत्येक पारी में 150+ स्ट्राइक रेट से 30+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ऋषभ पंत ने भारत के टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बधाई हो, ऋषभ। ’’ पंत ने साथ ही टेस्ट में किसी विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

उन्होंने इस विश्व रिकॉर्ड में आस्ट्रेलिया के इयान स्मिथ और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (दोनों ने 34 गेंद में अर्धशतक जमाया था) को पीछे छोड़ा। पंत हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सके और जयविक्रम को उनकी ही अंतिम गेंद पर कैच देकर आउट हुए।

शार्दुल ठाकुर भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट में 31 में अर्धशतक बनाया था। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंद में 50 रन बनाये थे।

ऋषभ पंत टेस्ट पारी:

पहली पारीः 26 गेंद और 39 रन (एसआर 150.00)

दूसरी पारी: 31 गेंद 50 रन (एसआर 161.29)

टेस्ट मैचः भारत में सबसे तेज 50 का रिकॉर्डः

26 गेंदः शाहिद अफरीदी बनाम भारत बेंगलुरु 2005

28 गेंदः इयान बॉथम बनाम भारत 1981

28 गेंदः ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 2022

31 गेंदः ए रणतुंगा बनाम भारत 1986।

Open in app