IND vs SL : रोहित शर्मा से हो गई बहुत बड़ी गलती, भुगतना पड़ेगा टीम इंडिया को खामियाजा! श्रीलंका ने दिया 249 रनों का लक्ष्य

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक बड़ी गलती हो गई। फिरकी को मदद देने वाली पिच पर भी रोहित मोहम्मद सिराज से 9 ओवर गेंदबाजी कराई जिसमें उन्होंने 78 रन दिए। श्रीलंका ने 248 रन बनाए और एक बार फिर भारत के लिए चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 7, 2024 18:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका ने दिया 249 रनों का लक्ष्यश्रीलंका ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कियापिच एक बार फिर स्पिन के लिए अनूकुल नजर आई

IND vs SL Live Score, 3rd ODI: कोलंबो में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पिछली हार से सबक लेते हुए भारतीय टीम ने दो बदलाव किए। केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को और अर्शदीप की जगह रियान पराग को टीम में जगह मिली। पिच एक बार फिर स्पिन के लिए अनूकुल नजर आई। लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक बड़ी गलती हो गई। फिरकी को मदद देने वाली पिच पर भी रोहित मोहम्मद सिराज से 9 ओवर गेंदबाजी कराई जिसमें उन्होंने  78 रन दिए। श्रीलंका ने 248  रन बनाए और एक बार फिर भारत के लिए चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया।

दूसरी तरफ कामचलाऊ स्पिनर रियान पराग ने शानदार गेंदबाजी की। रियान ने न सिर्फ सबसे ज्यादा टर्न हासिल की बल्कि 3 विकेट भी लिए। कमेंट्रेटर्स ने भी माना कि इस पिच पर लगातार रन खाने के बाद सिराज से ज्यादा गेंदबाजी नहीं कराई जानी चाहिए थी। अब भारत के बल्लेबाजों के सामने मुश्किल चुनौती है। पहले वनडे में श्रीलंका ने 230 रन बनाए थे जो मुकाबला टाई हो गया था। दूसरे में भारतीय टीम 240 रन का पीछा नहीं कर पाई। अब टीम इंडिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। अगर श्रीलंका सिरीज जीतती है तो 1997 के बाद ऐसा पहली बार होगा।

टॅग्स :भारत vs श्रीलंकारोहित शर्माMohammad Sirajवनडे क्रिकेटरियान पराग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या