Highlightsइशान पोरेल, संदीप वारियर, सिमरजीत सिंह और आर साइ किशोर को मुख्य टीम में रखा गया है। नेगेटिव रिपोर्ट आने के बावजूद उन्हें मैदान पर आने की अनुमति नहीं है।श्रीलंका ने टॉस जीता। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा।
IND vs SL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा कि चार खिलाड़ियों टी-20 में डेब्यू कर रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल, नितीश राणा, चेतन सकारिया और रुतुराज गायकवाड़ आज मैच खेल रहे हैं।
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने पहला मैच 38 रन से जीता था। हरफनमौला कृणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद यह मैच एक दिन विलंब से हो रहा है। पंड्या भाइयों के सीरीज से बाहर होने के बाद टीम में पांच ही विशेषज्ञ बल्लेबाज है।
भारतीय टीम के सदस्यों की संख्या अब 24 की बजाय 15 है। सभी चारों नेट गेंदबाजों इशान पोरेल, संदीप वारियर, सिमरजीत सिंह और आर साइ किशोर को मुख्य टीम में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार कृणाल के अलावा आठ अन्य खिलाड़ी भी सीरीज से बाहर हो गए हैं और नेगेटिव रिपोर्ट आने के बावजूद उन्हें मैदान पर आने की अनुमति नहीं है। इनमें हार्दिक पंड्या, पृथ्वी साव, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, के गौतम, ईशान किशन और मनीष पांडे शामिल हैं। दीपक चाहर पृथकवास में है।
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, नितीश राणा, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया और राहुल चाहर।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, अकिला धनंजय, दुशमंथा चमीरा।
समय: भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से।
भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। टीम के आठ खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। स्पिन-ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या कोविड पॉजिटिव हुए हैं। भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आठ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खलेगी।