IND vs SL: गौतम गंभीर पहली बार टीम इंडिया के साथ मैदान पर उतरे, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो, देखिए

IND vs SL: भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। यहां टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर पहली बार मैदान पर उतरे। बीसीसीआई ने गौतम गंभीर के हेड कोच के रूप में कार्य़भार संभालने के बाद पहली बार भारतीय खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने का वीडियो भी साझा किया है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 23, 2024 17:08 IST2024-07-23T17:07:21+5:302024-07-23T17:08:23+5:30

IND vs SL Gautam Gambhir took the field with Team India for the first time BCCI share video | IND vs SL: गौतम गंभीर पहली बार टीम इंडिया के साथ मैदान पर उतरे, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो, देखिए

टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर पहली बार मैदान पर उतरे

Highlightsभारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर पहली बार मैदान पर उतरेबीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

IND vs SL: भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। यहां टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर पहली बार मैदान पर उतरे। बीसीसीआई ने गौतम गंभीर के हेड कोच के रूप में कार्य़भार संभालने के बाद पहली बार भारतीय खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने का वीडियो भी साझा किया है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है।

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ियो से मिलते हैं उनके साथ बात कर रहे हैं। फिलहाल भारत की टी20 टीम श्रीलंका में है। गंभीर को तिलक वर्मा से बात करते हुए और संजू सैमसन को टिप्स देते हुए भी देखा जा सकता है। गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया में कुछ चौंकाने वाले बदलाव भी हुए हैं। रोहित शर्मा के टी20 से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम की कप्तानी का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन सबको चौंकाते हुए सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के चैंपियन बनने के बाद गंभीर एक बार फिर सुर्खियों में आए थे। गंभीर लंबे समय बाद केकेआर से कोच के रूप में जुड़े थे। केकेआर की सफलता में उनका बड़ा योगदान रहा। द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही बोर्ड एक भारतीय कोच तलाश रहा था। इसी क्रम में गौतम गंभीर से भी बात की गई और वह इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार हो गए।

कोच के रूप में गंभीर का पहली चुनौती श्रीलंका के खिलाफ सीरीज है। हालांकि गंभीर की तैयारी चैंपियंस ट्राफी, विश्व टेस्ट चैंपियन शिप और दो साल बाद होने वाले टी20 विश्वकप को लेकर है। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट को टीम इंडिया का असिस्टेंट कोच बनाया गया है। ये दोनों ही खिलाड़ी केकेआर में गंभीर के साथ काम कर चुके हैं। नए कोच गंभीर और नए कप्तान सूर्याकुमार के युग में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है इस पर सबकी नजर है।

 

Open in app