IND vs SL Asia Cup 2022: एशिया कप में श्रीलंका ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेरा, 6 विकटों से दी मात

श्रीलंका की तरफ से सलामी जोड़ी पथुम निशानका और कुशल मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रीलंका की जीत को आसान किया। निशानका ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए तो वहीं मेंडिस ने 37 ही गेंदों का सामना कर 57 रनों की शानदार पारी खेली।

By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2022 23:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देनिशानका और मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से खेली अर्धशतकीय पारीइसके बाद राजपक्षे (25) और कप्तान शनाका (33) की नाबाद पारी की बदौलत जीता श्रीलंकाभारतीय स्पिन गेंदबाज चहल ने 3 तो आर अश्विन ने लिया 1 विकेट

IND vs SL Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए सुपर फोर के तीसरे मैच में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 6 विकेट से मात देकर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत द्वारा दिए गए 174 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 6 विकेट शेष रहते हुए 20वें ओवर में हासिल कर लिया। 

श्रीलंका की तरफ से सलामी जोड़ी पथुम निशानका और कुशल मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रीलंका की जीत को आसान किया। निशानका ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए तो वहीं मेंडिस ने 37 ही गेंदों का सामना कर 57 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद भनुका राजपक्षे (25) और कप्तान शनाका (33) ने नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। 

भारत की तरफ से स्पिन गेंदबाजों ने विकेट लिए। इसमें चहल ने 4 ओवर में 34 रन देकर श्रीलंकाई टीम के 3 बल्लेबाजों को आउट किया तो वहीं आर अश्विन ने अपने कोटे के ओवर में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जबकि अन्य कोई भी भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में नाकामयाब रहा। 

इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। जिसके बाद भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 173 रन बनाए थे। इसमें सर्वाधिक 72 रनों का का योगदान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रहा। इसके बाद सूर्य कुमार यादव ने 34 रनों की पारी खेली। अन्य भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके।  

अच्छी लय में चल रहे कोहली भी जीरो पर आउट हुए। जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल मात्र 6 रनों का ही योगदान दे सके। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी भारतीय फैंस को निराश किया। वहीं श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशनाका ने 3, दसुन शनाका और करुणारत्ने ने 2-2 विकेट लिए। जबकि महीश थिकशाना ने एक विकेट हासिल किया। 

टॅग्स :एशिया कपश्रीलंका क्रिकेट टीमटीम इंडिया
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या