IND vs SL 3rd ODI: सीमारेखा पर टकराए श्रीलंका के दो खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया, देखें वीडियो

IND vs SL 3rd ODI: भारतीय पारी के 43वें ओवर में विराट कोहली के चौके को रोकने के लिये बंडारा डीप स्क्वेयर लेग से और वांडरसे डीप मिडविकेट से दौड़े और टकरा गए।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2023 19:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देदोनों क्रिकेटरों को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया।भारतीय फिजियो कमलेश जैन उनकी मदद के लिये मैदान पर आये भी।दुनिथ वेलालागे को श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है।

IND vs SL 3rd ODI: श्रीलंका के दुनिथ वेलालागे को सीमारेखा पर आशेन बंडारा से टहराये जेफ्रे वांडरसे की जगह भारत के खिलाफ तीसरे मैच के लिये श्रीलंका की वनडे टीम में शामिल किया गया। वीडियो वायरल भी हो रहा है। कई मिनट तक खेल को रोक दिया गया। 

भारतीय पारी के 43वें ओवर में विराट कोहली के चौके को रोकने के लिये बंडारा डीप स्क्वेयर लेग से और वांडरसे डीप मिडविकेट से दौड़े और टकरा गए। इसकी वजह से लंबे समय तक खेल रोकना पड़ा । भारतीय फिजियो कमलेश जैन उनकी मदद के लिये मैदान पर आये भी। बाद में दोनों क्रिकेटरों को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया।

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा ,‘‘ जेफ्रे वांडरसे के कनकशन (सिर में चोट लगना) विकल्प के तौर पर दुनिथ वेलालागे को श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि आशेन बंडारा बल्लेबाजी के लिये आ सकेंगे या नहीं। दोनों खिलाड़ियों को स्कैन के लिये अस्पताल ले जाया गया है।’’ 

टॅग्स :विराट कोहलीश्रीलंका क्रिकेटआईसीसीबीसीसीआईटीम इंडियाश्रीलंका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या