VIDEO: 9 चौके 2 छक्के, श्रीलंका के फर्नांडो का तूफान, टीम इंडिया के गेंदबाजों की निकाल दी हवा, खेली 96 रनों की शानदार पारी

IND vs SL 3rd ODI Avishka Fernando Scored 96 Runs: भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है, भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पीछे है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर आज पहले बल्लेबाजी चुनी और तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की।

By संदीप दाहिमा | Updated: August 7, 2024 17:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND vs SL 3rd ODI Avishka Fernando: भारत-श्रीलंका मैच स्कोरकार्ड, अविष्का फर्नांडो का अर्धशतकAvishka Fernando Scored 96 Runs: अविष्का फर्नांडो ने खेली 96 रनों की शानदार पारीIND vs SL: टीम इंडिया के सामने श्रीलंका, तीसरा वनडे, देखें मैच स्कोरकार्डभारत के सामने जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य

IND vs SL 3rd ODI Avishka Fernando Scored 96 Runs: भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है, भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पीछे है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर आज पहले बल्लेबाजी चुनी और तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की।

आपको बता दें भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच टाई हो गया और दूसरा मैच श्रीलंका जीत गई थी, तीसरे मैच में श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की लेकिन आखिरी ओवेरों में टीम इंडिया ने लगातार विकेट लेकर स्कोर को कुछ देर के लिए रोका, अविष्का फर्नांडो ने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 96 रनों की शानदार पारी खेली।

वहीं पतुम निसंका ने 65 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए, कुसल मेंडिस ने भी अच्छी पारी खेली और अपना अर्धशतक पूरा किया, कुसल मेंडिस ने 59 रनों की शानदार पारी खेली और श्रीलंका का स्कोर 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248  रन पहुंचा दिया।

टॅग्स :भारत vs श्रीलंकाभारतीय क्रिकेट टीमटीम इंडियाश्रीलंका क्रिकेट टीमरोहित शर्माकुसल मेंडिस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या