IND vs SL 2nd T20I: अंतिम 5 ओवर में 80 रन, भारतीय बॉलर में जमकर बरसे श्रीलंका के कप्तान, 19 गेंद, 47 रन, 2 चौके और 5 छक्के

IND vs SL 2nd T20I: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को यहां टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 26, 2022 21:01 IST2022-02-26T20:52:04+5:302022-02-26T21:01:25+5:30

IND vs SL 2nd T20I last 5 over 80 runs Dasun Shanaka 19 balls 47 notout runs 2 fours 5 sixes india need 184 | IND vs SL 2nd T20I: अंतिम 5 ओवर में 80 रन, भारतीय बॉलर में जमकर बरसे श्रीलंका के कप्तान, 19 गेंद, 47 रन, 2 चौके और 5 छक्के

कप्तान दासून शनाका ने 19 गेंद में 47 नाबाद बनाए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।

Highlightsवानिंदु हसरंगा की अनुपस्थिति में उसकी टीम पहले मैच में जूझती नजर आयी।भारत के सामने 184 रन का लक्ष्य है।श्रीलंका टीम ने अंतिम 5 ओवर में 80 रन जोड़े। 

IND vs SL 2nd T20I: श्रीलंका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 183 रन बनाये। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने सबसे ज्यादा 75 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान दासून शनाका ने नाबाद 47 रन बनाये। भारत के सामने 184 रन का लक्ष्य है।

श्रीलंका टीम ने अंतिम 5 ओवर में 80 रन जोड़े। कप्तान दासून शनाका ने 19 गेंद में 47 नाबाद बनाए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। पथुम निसंका ने 53 गेंद में 11 चौके की मदद से 75 रन बनाए।भारत ने पहले टी20 मैच को जीतने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

निसंका ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके लगाने के साथ पहले विकेट के लिए धनुष्का गुणतिलका (38) के साथ 67 और कप्तान दासुन शनाका के साथ पांचवें विकेट के लिए आक्रामक 58 रन की साझेदारी की। शनाका ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंद की पारी में दो चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 47 रन बनाये। श्रीलंका ने आखिरी पांच ओवरों में 80 रन बटोरे। भारतीय टीम तीन मैचों सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है।

श्रीलंका ने टीम में दो बदलाव करते हुए बुनुरा फर्नांडो और दनुष्का गुणतिलका को अंतिम एकदश में शामिल किया है। श्रीलंका को अगर भारत का 10 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान रोकना है तो उसे इसके लिये विशेष प्रयास करने होंगे।

Open in app