IND Vs SA: कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया, पहला टी20 आज, जानिए संभावित प्लेइंग 11

भारत टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों को लेकर गया है। टीम के सामने कई मुश्किल मुद्दे होंगे जिसमें सलामी बल्लेबाज चुनना भी चुनौती होगी। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में बेहद खतरनाक टीम है। यह मुकाबला भी उनकी जमीन पर हो रहा है इसलिए यह टीम और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 10, 2023 10:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देसूर्यकुमार यादव की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडियापारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल करेंगेमुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा

IND Vs SA, 1st T20I:  सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत की युवा टीम आज ( 10 दिसंबर) को डरबन स्थित किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से पहले टी20 मुकाबले में भिड़ेगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में कई भारतीय दिग्गज नहीं खेल रहे हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह के बगैर उतरी टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड को विदेश में डंका बजाने का मौका मिला है। सूर्यकुमार यादव को पहली बार विदेशी जमीन पर टीम इंडिया की फुल टाइम कप्तानी का मौका मिला है। वह इसे जरूर भुनाना चाहेंगे।

क्या कहते हैं आंकड़े

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में बेहद खतरनाक टीम है। यह मुकाबला भी उनकी जमीन पर हो रहा है इसलिए यह टीम और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में अब तक चार टी20 सीरीज खेल चुकी है और इसमें से तीन जीता है। साल 2006, 2010 और 2017 में टीम इंडिया जीत चुकी है जबकि  2011 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

इनसे रहना होगा सावधान

दक्षिण अफ्रीका की टीम में रीजा हेंड्रिक्स,  एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज और केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी जैसे गेंदबाज हैं। टीम इंडिया को इनसे सावधान रहना होगा। हाल ही में संपन्न हुए वनडे विश्वकप में  हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और गेराल्ड कोएत्जी अपना जलवा दिखा चुके हैं। 

माना जा रहा है कि भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल करेंगे। सूर्यकुमार यादव के लिए अंतिम 11 का चयन करना भी आसान नहीं होगा क्योंकि टीम में  ऋतुराज गायकवाड़ भी हैं। इसके अलावा विकेटकीपर के रूप में ईशान और जितेश के रूप में दो विकल्प हैं।

ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाSuryakumar Yadavशुभमन गिलबीसीसीआईभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या