IND VS SA: एमएस धोनी से आगे निकले ऋषभ पंत, 100 टेस्ट आउट करने वाले सबसे तेज भारतीय विकेटकीपर

IND VS SA: भारत ने सुबह तीन विकेट पर 272 रन से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में 327 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2021 20:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देपंत तेम्बा बावुमा को आउट कर मील के पत्थर तक पहुंचे।अपने 26वें मैच (50वीं पारी) में धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।36 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी।

IND VS SA: ऋषभ पंत ने मंगलवार को सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान इतिहास कायम कर दिया। 100 टेस्ट आउट करने वाले सबसे तेज भारतीय विकेटकीपर बन गए। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। पंत तेम्बा बावुमा को आउट कर मील के पत्थर तक पहुंचे।

उन्होंने अपने 26वें मैच (50वीं पारी) में धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। जिन्होंने 36 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। वह धोनी, सैयद किरमानी, किरण मोरे, नयन मोंगिया और रिद्धिमान साहा के बाद छठे भारतीय हैं, जो तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचे हैं।

धोनी 294 आउट होने के साथ भारतीयों की सूची में सबसे आगे हैं। जनवरी 2021 में पंत ने धोनी को पछाड़कर 27 पारियों में 1000 टेस्ट रन पार करने वाले सबसे तेज भारतीय विकेटकीपर बन गए थे। चाय के विश्राम तक दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट निकालकर अपना पलड़ा भारी रखा।

जसप्रीत बुमराह ने पारी की पांचवीं गेंद पर ही कप्तान डीन एल्गर (एक) को आउट किया। उनकी कोण लेकर ऑफ स्टंप से बाहर निकल रही गेंद ने एल्गर के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और ऋषभ पंत ने बायीं तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच लिया।

100 टेस्ट आउट करने वाले सबसे तेज भारतीय विकेटकीपरः

26 आर पंत

36 एमएस धोनी/डब्ल्यू साहा

39 के मोरे

41 एन मोंगिया

42 एस किरमानी।

टखने में मोच आने के कारण मैदान छोड़कर बाहर गये बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को यहां टखने में मोच आने के कारण मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। बुमराह ने बल्लेबाजी करते हुए 14 रन बनाकर भारत का स्कोर पहली पारी में 327 रन तक पहुंचाने में योगदान दिया और फिर पारी की पांचवीं गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को आउट किया।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में अपने छठे ओवर की पांचवीं गेंद करने के बाद टखने में मोच आने के कारण वह मैदान छोड़कर बाहर चले गये। फालोथ्रू में उनका दायां टखना मुड़ गया था जिसके बाद उन्हें दर्द से परेशान देखा गया और तुरंत ही उन्हें चिकित्सकीय मदद दी गयी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘पहली पारी में गेंदबाजी करते समय जसप्रीत बुमराह के दाहिने टखने में मोच आ गयी। इस समय वह चिकित्सा टीम की निगरानी में है। उनके स्थान पर श्रेयस अय्यर क्षेत्ररक्षण के लिये मैदान पर हैं।’’ बुमराह बिना किसी मदद के मैदान से बाहर निकले लेकिन बाद में उनके टखने पर पट्टी बंधी देखी गयी। उन्होंने 12 रन देकर एक विकेट लिया है।

टॅग्स :ऋषभ पंतएमएस धोनीभारतीय क्रिकेट टीमविराट कोहलीदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या