IND VS SA: सबसे तेज भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी, कपिल देव, अश्विन और जडेजा से आगे

IND VS SA: बुमराह (14) और मोह. शमी (आठ) ने दो – दो चौके लगाकर स्कोर 327 रन तक पहुंचाया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2021 21:07 IST2021-12-28T20:57:56+5:302021-12-28T21:07:50+5:30

IND VS SA Mohammed Shami 9896 balls Fewest balls to 200 Test wickets R Ashwin Kapil Dev Ravindra Jadeja | IND VS SA: सबसे तेज भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी, कपिल देव, अश्विन और जडेजा से आगे

 शमी कपिल देव, आर अश्विन और आर जडेजा से आगे निकल गए।

Highlightsमोहम्मद शमी ने 9896 गेंद फेंककर 200 विकेट हासिल किए। पूर्व कप्तान कपिल देव ने 11066 गेंद फेंक 200 विकेट लिए थे।भारत ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम झकझोरने में देर नहीं लगायी।

IND VS SA: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सबसे आगे निकल गए। शमी कपिल देव, आर अश्विन और आर जडेजा से आगे निकल गए। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए।

मोहम्मद शमी ने 9896 गेंद फेंककर 200 विकेट हासिल किए। पूर्व कप्तान ने 11066 गेंद फेंक 200 विकेट लिए थे। आर अश्विन ने 10248 और आर जडेजा ने 11989 बॉल फेंककर 200 विकेट लिए हैं। भारत ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम झकझोरने में देर नहीं लगायी।

भारत ने मंगलवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 197 रन पर आउट करके पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 130 रन की बढ़त हासिल की। भारत ने केएल राहुल के 123 रन की मदद से अपनी पहली पारी में 327 रन बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तेम्बा वावुमा ने सर्वाधिक 52 रन बनाये। भारत के लिये मोहम्मद शमी ने 44 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने दो – दो विकेट हासिल किये।

जसप्रीत बुमराह ने पारी की पांचवीं गेंद पर ही कप्तान डीन एल्गर (एक) को आउट किया। उनकी कोण लेकर ऑफ स्टंप से बाहर निकल रही गेंद ने एल्गर के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और ऋषभ पंत ने बायीं तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच लिया। शमी ने लंच के बाद तीसरी गेंद पर कीगन पीटरसन (15) को बोल्ड किया। उनकी लगभग हाफ वॉली पर की गयी गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों में समा गयी। इसके बाद उन्होंने एडेन मार्कराम (13) के ऑफ स्टंप से गिल्लियां बिखेरी।

भारत के लिए सबसे कम गेंद में 200 टेस्ट विकेट: (Fewest balls to 200 Test wickets for India)

9896 मोहम्मद शमी

10248 आर अश्विन

11066 कपिल देव

11989 रवींद्र जडेजा।

भारतीय तेज गेंदबाज, 200 विकेट:

50 कपिल देव

54 जवागल श्रीनाथ

55 मोहम्मद शमी

63 जहीर खान/इशांत शर्मा।

Open in app