IND vs SA, T20 World Cup 2024 Final: खिताबी भिड़ंत के लिए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने, जानें मैच शुरू होने का समय, टॉस, स्थान, प्रसारण, स्ट्रीमिंग

IND vs SA, T20 World Cup 2024 Final: टी20 विश्वकप 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी दोनों टीमों के बीच टी20आई मुकाबलों की बात करें तो अब दोनों टीमों ने एक-दूसरे के साथ 26 मैच खेले हैं। जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 14 मैचों में जीत अपने नाम की है तो वहीं 11 मैच में साउथ अफ्रीका विजयी रहा है। हालांकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका।

By रुस्तम राणा | Updated: June 28, 2024 21:36 IST2024-06-28T21:36:46+5:302024-06-28T21:36:46+5:30

IND vs SA Live Streaming info, T20 World Cup 2024 Final: India vs South Africa match start time, toss, venue, details | IND vs SA, T20 World Cup 2024 Final: खिताबी भिड़ंत के लिए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने, जानें मैच शुरू होने का समय, टॉस, स्थान, प्रसारण, स्ट्रीमिंग

IND vs SA, T20 World Cup 2024 Final: खिताबी भिड़ंत के लिए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने, जानें मैच शुरू होने का समय, टॉस, स्थान, प्रसारण, स्ट्रीमिंग

IND vs SA, T20 World Cup 2024 Final: 2007 के बाद अपने दूसरे खिताब की तलाश में लगा भारत शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही इस विश्व कप में अब तक अजेय हैं। टी20 विश्वकप 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी दोनों टीमों के बीच टी20आई मुकाबलों की बात करें तो अब दोनों टीमों ने एक-दूसरे के साथ 26 मैच खेले हैं। जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 14 मैचों में जीत अपने नाम की है तो वहीं 11 मैच में साउथ अफ्रीका विजयी रहा है। हालांकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। आइए जानते हैं, भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 विश्व कप 2024 मैच विवरण और स्ट्रीमिंग जानकारी।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 विश्व कप 2024 का फाइनल कब होगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 विश्व कप 2024 का फाइनल शनिवार, 29 जून (IST) को होगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 विश्व कप 2024 का फाइनल कब शुरू होगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 विश्व कप 2024 का फाइनल 8:00 पीएम (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 विश्व कप 2024 के फाइनल के लिए टॉस किस समय होगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 विश्व कप 2024 के फाइनल के लिए टॉस 7:30 पीएम (भारतीय समयानुसार) पर होगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल कहां होगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में होगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल भारत में टीवी पर लाइव कैसे देखें?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल भारत में ऑनलाइन लाइव कैसे देखें?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Open in app