Highlightsटीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत पहुंच गई है।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 12 मार्च से हो रही है।
टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 12 मार्च से होगी और सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका की सोलह सदस्यीय टीम सोमवार को ही धर्मशाला पहुंच गई है, जबकि भारतीय टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंचेगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ में और तीसरा वनडे मैच 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा।
भारत vs साउथ अफ्रीका : वनडे सीरीज का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | समय | ग्राउंड |
|---|
| भारत vs साउथ अफ्रीका पहला वनडे | 12 मार्च | दोपहर 1.30 बजे | धर्मशाला |
| भारत vs साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे | 15 मार्च | दोपहर 1.30 बजे | लखनऊ |
| भारत vs साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे | 18 मार्च | दोपहर 1.30 बजे | कोलकाता |
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडेय, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।
साउथ अफ्रीका : क्विंटन डि कॉक (कप्तान), तेंबा बावुमा, रेसी वान डेर डुसेन, फाफ डु प्लेसिस, काइल वेरीने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जान-जान स्मट्स, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, ब्युरेन हेंड्रिक्स, एनरिक नोर्टजे, जॉर्ज लिंडे और केशव महाराज।