Highlightsभारत ने दक्षिण अफ्रीका को 305 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया है। 197 रन पर आउट करके 130 रन की बढ़त हासिल की थी। एडेन मार्कराम (एक) को बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीकी खेमे में कड़ा संदेश भेजा।
Ind Vs Sa: कप्तान डीन एल्गर के संघर्ष के बावजूद जसप्रीत बुमराह के आखिरी क्षणों में लिये गये दो विकेट की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन बुधवार को यहां जीत की अपनी संभावनाओं को पंख लगाये।
दक्षिण अफ्रीका ने 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 94 रन बनाये हैं। वह अब लक्ष्य से 211 रन दूर है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाये थे। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान डीन एल्गर 52 रन पर खेल रहे थे।
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को चार सत्र से अधिक समय में 300 से अधिक रन बनाने की चुनौती दी। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर आउट करके 130 रन की बढ़त हासिल की थी।
सेंचुरियन में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड इंग्लैंड के नाम पर है जिसने 2000-01 में चौथी पारी में 251 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। मोहम्मद शमी ने जसप्रीत बुमराह के साथ नयी गेंद संभाली और अपनी तीसरी गेंद पर ही एडेन मार्कराम (एक) को बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीकी खेमे में कड़ा संदेश भेजा।
भारत की तरफ से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 34 रन बनाये जबकि उसके बाद दूसरा बड़ा स्कोर अतिरिक्त रन (27) का था। दक्षिण अफ्रीका के लिये कैगिसो रबाडा (42 रन देकर चार), मार्को जेनसन (55 रन देकर चार) और लुंगी एनगिडी (31 रन देकर दो) ने विकेट लिये।