IND vs SA Highlights: 187 रन के जवाब में 111 पर ढेर भारत, साउथ अफ्रीका की शानदार जीत

India vs South Africa Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 43वां मैच खेला जा रहा है, अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और खराब शुरुआत की साउथ अफ्रीका की 3 विकेट बहुत जल्दी गिर गई।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 22, 2026 22:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND vs SA Highlights: 187 रन के जवाब में 111 पर ढेर भारत, साउथ अफ्रीका की शानदार जीतT20 World Cup: ब्रेविस और मिलर की तूफानी पारी, भारत की करारी हारडेविड मिलर के तूफानी अर्धशतक से साउथ अफ्रीका की 76 रन से बड़ी जीत

India vs South Africa Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 43वां मैच खेला जा रहा है, अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और खराब शुरुआत की साउथ अफ्रीका की 3 विकेट बहुत जल्दी गिर गई। जिसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर की जोड़ी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, ब्रेविस 29 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेविड मिलर ने 26 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया और 63 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 रन नाबाद, मार्को यानसन ने 2 रन, साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू होते ही लड़खड़ा गई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए, इशान किशन बिना खाता खोले आउट होकर चले गये। अभिषेक शर्मा मात्र 15 रन ही बना सकते और आउट हो गये, तिलक वर्मा 1 रन, सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली मगर 18 रन ही बना सकते और आउट हो गये। वॉशिंगटन सुंदर 11 रन ही बना सके, हार्दिक पंड्या 18 रन, रिंकू सिंह 0, अर्शदीप सिंह 1 रन, शिवम दुबे ने आखिरी ओवरों में पारी को संभाला और 42 रन बनाकर आउट हो गए, जसप्रीत बुमराह 0 रन पर आउट हुए, भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई, साउथ अफ्रीका 76 रनों से मैच जीत गई।

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपSuryakumar Yadav

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या