IND vs SA: जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया की पहली हार, कप्तान डीन एल्गर ने खेली कमाल की पारी, 1-1 से सीरीज बराबर

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य था जो उसने बारिश से प्रभावित चौथे दिन तीन विकेट गंवाकर हासिल कर दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 6, 2022 21:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने 240 रन का लक्ष्य रखा था।भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाये।सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की।

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। कप्तान डीन एल्गर ने 96 नाबाद रन की पारी खेली। पहली बार टीम इंडिया को यहां हार मिली है। भारत ने यहां पर 6 मैच खेले है। जिसमें 2 जीत, 3 ड्रा और 1 हार है। 

दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को भारत को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में हरा दिया। कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन बनाये। भारत ने अपनी पहली पारी में 202 रन बनाये थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। वांडरर्स में छह टेस्ट में भारत की पहली हार है। भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए छह टेस्ट में पहली जीत है।

भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाये। तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। वांडरर्स में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के नाम है जिसने 2011 में 310 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।

भारत के खिलाफ सर्वोच्च सफल चौथी पारीः

 339 ऑस्ट्रेलिया पर्थ 1977/78

276 इंडीज दिल्ली 1987/88

240 दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2021/22*

213 न्यूजीलैंड वेलिंगटन 1998/99

211 दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 2006/07

घर पर दक्षिण अफ्रीका द्वारा पीछा की गई सर्वोच्च सफल चौथी पारीः

335 बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन 2001/02

284 बनाम इंग्लैंड ओल्ड वांडरर्स 1905/06

240 बनाम भारत जोहानिसबर्ग 2021/22*

236 बनाम ऑस्ट्रेलिया केप टाउन 2011/12

SA कप्तान बनाम भारत द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरः

118 के वेसल्स डरबन 1992/93

96* डी एल्गर जोहानिसबर्ग 2021/22

95* के वेसल्स जोहानिसबर्ग 1992/93

94 जी स्मिथ केप टाउन 2006/07

एक टेस्ट हार में एक भारतीय सीमर के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़ेः

9/83 कपिल देव बनाम वेस्टइंडीज़ अहमदाबाद 1983/84

8/86 जे श्रीनाथ बनाम पाक कोलकाता 1998/99

7/61 एस ठाकुर बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2021/22*।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीमविराट कोहलीकेएल राहुलजसप्रीत बुमराह
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या