IND vs SA: रोहित शर्मा ने मैदान पर ही चेतेश्वर पुजारा को दी गाली, बेन स्टोक्स ने कर दिया ट्रोल

इस वीडियो पर बेन स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा- इस बार विराट नहीं, रोहित... अगर आप समझ गए तो...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 5, 2019 17:55 IST

Open in App

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ फैन इस पर रोहित शर्मा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, जिसमें अब इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का भी नाम शुमार हो गया है।

दरअसल दूसरे सत्र के दौरान रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद थे। 25वें ओवर में केशव महाराज की गेंद पर रोहित शर्मा सिंगल लेने की कोशिश में आगे आ गए, लेकिन पुजारा ने रन लेने से मना कर दिया। रोहित को वापस अपने छोर पर लौटना पड़ा। इसी बीच रोहित के मुंह से अपशब्द निकला, जो स्टंप माइक में कैद हो गया।

इस वीडियो पर बेन स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा- इस बार विराट नहीं, रोहित... अगर आप समझ गए तो...

स्टोक्स के इस ट्वीट पर फैंस ने भी मजेदार कमेट्स किए...

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकारोहित शर्मादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमभारत का दक्षिण अफ्रीका दौराभारतीय क्रिकेट टीमचेतेश्वर पुजारा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या