IND vs SA, 3rd T20I: 16 गेंद और फिफ्टी, मार्को जानसन की तूफानी पारी?, 4 चौके और 5 छक्के, हारकर बना डाले रिकॉर्ड

IND vs SA, 3rd T20I: दक्षिण अफ्रीका के तेज बॉलर ने 16 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। पारी में 4 चौके और 5 छक्के मारे। 17 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2024 11:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देअर्शदीप सिंह ने आउट कर कप्तान सूर्यकुमार यादव को राहत की सांस दी। टी-20 में भारत के खिलाफ अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। जानसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी ने फैंस को खुश कर दिया।

IND vs SA, 3rd T20I: कमाल की पारी। हारकर भी जीत लिए दिल। भारतीय बॉलर की सांस रोक दी। मार्को जानसेन ने कमाल की पारी खेली। अंतिम दम तक जीत के लिए दौड़े। जानसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी ने फैंस को खुश कर दिया। टी-20 में भारत के खिलाफ अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। दक्षिण अफ्रीका के तेज बॉलर ने 16 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। पारी में 4 चौके और 5 छक्के मारे। 17 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। एक संमय तो ऐसा लग रहा था कि भारत मैच हार रहा है लेकिन अर्शदीप सिंह ने आउट कर कप्तान सूर्यकुमार यादव को राहत की सांस दी। 

IND vs SA, 3rd T20I: भारत के विरुद्ध सबसे तेज़ T20I 50 (गेंदों का सामना)-

16ः मार्को जानसेन, सेंचुरियन 2024

19ः कैमरून ग्रीन, हैदराबाद 2022

20ः जॉनसन चार्ल्स, लॉडरहिल 2016

20ः दासुन शनाका, पुणे 2023।

IND vs SA, 3rd T20I: दक्षिण अफ़्रीका के लिए सबसे तेज़ T20I 50 (गेंदों का सामना)-

15ः क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन 2023

16ः मार्को जानसन बनाम भारत, सेंचुरियन 2024

17ः क्विंटन डी कॉक बनाम इंग्लैंड, डरबन 2020

19ः ट्रिस्टन स्टब्स बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल 2022।

भारत ने सेंचुरियन में तीसरे टी-20 मैच में 11 रन की रोमांचक जीत हासिल की। अर्शदीप सिंह की शांत डेथ गेंदबाजी की और जीत दिलाई। भारत ने चार मैचों में 2-1 की अपराजेय बढ़त मिल गई है। ऑलराउंडर ने भारत के गेंदबाजों पर जोरदार हमला किया और हार्दिक पंड्या के अंतिम ओवर में 26 रन जोड़े। दो छक्के और तीन चौके शामिल थे। 

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या