रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन बुधवार को विशाखापत्तनम में बिना विकेट खोए 202 रन बनाकर बेहतरीन शुरुआत की। चाय के विश्राम के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई जिसके बाद तीसरे सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर रोहित शर्मा 115 जबकि मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर खेल रहे थे।
रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 154 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से शतक पूरा किया। यह रोहित के टेस्ट करियर का चौथा शतक है। इससे पहले रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा था।
रोहित शर्मा के इस शतक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। हरभजन सिंह ने ट्वीट में लिखा, "वाह, रोहित शानदार 100. ड्रेस ब्ल्यू हो या व्हाइट, कोई फर्क नहीं पड़ता। रोहित हिट है भाई।"
पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर अकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, "चौथा टेस्ट शतक। ओपनर के रूप में पहला। रोहित ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका है।"
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा, "असली जी.ओ.ए.टी (ग्रेट ऑफ एनी टाइम)।"