Ind vs SA, 1st Test, Day-5: रवींद्र जडेजा (4 विकेट) और मोहम्मद शमी (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौल भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में 191 रनों पर ऑल आउट कर दिया और मैच 203 रनों से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 10 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित कर दी थी और फिर साउथ अफ्रीका को 431 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 395 रन का असंभव लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मो. शमी.
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान),एडेन मार्करम, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बावूमा (उपकप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलेंडर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पीट, कैगिसो रबाडा
06 Oct, 19 : 01:49 PM
भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रनों से हराया
64वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने कगिसो रबादा को विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराकर खत्म ही साउथ अफ्रीकी पारी। इसी के साथ 395 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारत ने यह मैच 203 रनों से अपने नाम कर लिया।
06 Oct, 19 : 01:26 PM
मोहम्मद शमी ने डेन पीट को बोल्ड किया
60वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने डेन पीट को बोल्ड कर भारत को 9वीं सफलता दिलाई। पीट 107 गेंदों में 9 चौके और एक अक्के की मदद से 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 59.1 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन।
06 Oct, 19 : 01:02 PM
डेन पीट ने 87 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
52वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर डेन पीट ने 87 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह पीट के करियर का पहला शतक है। 51.5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन।
06 Oct, 19 : 11:50 AM
लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 117/8
42 ओवर के बाद अंपायरों ने लंच ब्रेक का फैसला किया। लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए थे। इस मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम को सिर्फ दो विकेट की जरूरत है, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम जीत से 278 रन पीछे है। लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका की ओर से डेन पीट 32 रन और सेनुरन मुथुसामी 19 रन बनाकर खेल रहे थे।
06 Oct, 19 : 10:56 AM
जडेजा ने केशव महाराज को किया आउट
27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रवींद्र जडेजा ने केशव महाराज को एलबीडब्लूय किया। महाराज खाता भी नहीं खोल पाए और साउथ अफ्रीका ने 70 के स्कोर पर 8वां विकेट गंवा दिया।
06 Oct, 19 : 10:54 AM
जडेजा ने फिलेंडर को आउट किया
27वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने वर्नोन फिलेंडर को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। जडेजा की गेंद पर अंपायर ने फिलेंडर को आउट नहीं दिया और फिर भारत ने रिव्यू लिया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद विकेट पर थी और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। फिलेंड खाता भी नहीं खोल पाए और साउथ अफ्रीका ने 70 के स्कोर पर सातवां विकेट गंवा दिया।
06 Oct, 19 : 10:49 AM
जडेजा ने मार्कराम को किया आउट
27वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा ने एडेन मार्कराम को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। मार्कराम 74 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 26.1 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 70 रन।
06 Oct, 19 : 10:34 AM
शमी ने डी कॉक को किया बोल्ड
24वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने क्विंटन डी कॉक को बोल्ड कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। डी कॉक खाता भी नहीं खोल पाए। 23.1 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 60 रन।
06 Oct, 19 : 10:33 AM
शमी ने फाफ डु प्लेसिस को बोल्ड किया
22वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने फाफ डु प्लेसिस को बोल्ड कर भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई। डु प्लेसिस 26 गेंदों में तीन चौके की मदद से 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 21.5 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 52 रन।
06 Oct, 19 : 09:43 AM
मोहम्मद शमी ने टेम्बा बावूमा को बोल्ड किया
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने टेम्बा बावूमा को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। टेम्बा बावूमा खाता भी नहीं खोल पाए। 11.3 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 20 रन।
06 Oct, 19 : 09:41 AM
अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में लिया 350वां विकेट
थ्यूनिस डी ब्रुइन को आउट करने के साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। इससे पहले अश्विन ने पहली पारी में सात विकेट हासिल कर विकटों की संख्या 349 कर ली थी। 350वां विकेट हासिल करते ही अश्विन ने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के साथ विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इन दोनों गेंदबाजों ने 66 मैचों में यह मुकाब हासिल किया है।
06 Oct, 19 : 09:38 AM
अश्विन ने थ्यूनिस डी ब्रुइन को बोल्ड किया
11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने थ्यूनिस डी ब्रुइन को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। थ्यूनिस डी ब्रुइन 25 गेंदों में दो चौके की मदद से 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10.5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 19 रन।
06 Oct, 19 : 09:31 AM
पांचवें दिन का खेल शुरू
साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन के स्कोर एक विकेट पर 11 रन से आगे खेलना शुरू किया। एडेन मार्करम 3 रन और थ्यूनिस डी ब्रुइन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
06 Oct, 19 : 09:22 AM
रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में जड़ा शतक
भारत के लिए दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 127 रन बनाए। रोहित शर्मा ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ओपनर के तौर पर डेब्यू करते हुए एक ही टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में शतक जड़ दिया। इससे पहले रोहित शर्मा ने पहली पारी में 176 रनों की पारी खेली थी।
06 Oct, 19 : 09:12 AM
ऐसा रहा है मैच का पूरा हाल
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित कर दी थी और फिर साउथ अफ्रीका को 431 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 395 रन का असंभव लक्ष्य दिया।
06 Oct, 19 : 09:10 AM
चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने 11 रन पर गंवा दिए थे एक विकेट
विशाखापट्टनम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा है। साउथ अफ्रीका टीम ने मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 11 रन बना लिए थे। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एडेन मार्करम 3 रन और थ्यूनिस डी ब्रुइन 5 रन बनाकर खेल रहे थे। जबकि रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में 160 रन बनाने वाले डीन एल्गर (2) को आउट किया था।