पाक टीम और भारत के बीच अंतर पैदा करने वाला किशन, पाकिस्तानी कोच हेसन ने कहा- दौड़ाकर बॉलर को कूटा, 25 रन अधिक लुटाए?

IND vs PAK: बाबर आजम आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं तथा देश के कई पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ उन्हें भी टीम से बाहर करने की मांग की है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2026 12:10 IST2026-02-16T12:09:09+5:302026-02-16T12:10:36+5:30

IND vs Pakistan's head coach Mike Hesson said Ishan Kishan difference Pakistan team and India ran and beat bowler Kishan took game away  | पाक टीम और भारत के बीच अंतर पैदा करने वाला किशन, पाकिस्तानी कोच हेसन ने कहा- दौड़ाकर बॉलर को कूटा, 25 रन अधिक लुटाए?

file photo

googleNewsNext
Highlightsरिस्थितियों के अनुरूप औसत स्कोर से 25 रन अधिक लुटा दिए।ईशान किशन ने जिस तरह से खेला, मैच हमसे छिन गया। गेंदबाजी एक्शन से उत्पन्न खतरे के इर्द-गिर्द घूम रही थी।

कोलंबो: पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि बेखौफ होकर खेल रहे ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक ने उनकी टीम और भारत के बीच अंतर पैदा किया। हेसन ने कहा कि दौड़ाकर बॉलर को कूटा है। किशन ने 40 गेंद में 77 रन की पारी खेली और मैच छीन लिया। हेसन ने कहा कि कोलंबो में भारत के हाथों पाकिस्तान की 61 रनों की करारी हार में ईशान किशन की आक्रामक पारी निर्णायक साबित हुई, न कि शीर्ष क्रम का लड़खड़ाना। हेसन ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने सलामी बल्लेबाज के सामने दबाव महसूस किया और परिस्थितियों के अनुरूप औसत स्कोर से 25 रन अधिक लुटा दिए।

शुरुआत में गेंद काफी स्पिन हो रही थी। ईशान किशन ने जिस तरह से खेला, मैच हमसे छिन गया। वह निडर है और मैदान के दोनों ओर रन बना सकता है। पावरप्ले में स्पिनरों के लिए चुनौती खड़ी हो जाती है। उन्होंने स्पिनरों को मारा। उस्मान तारिक के अनोखे गेंदबाजी एक्शन से उत्पन्न खतरे के इर्द-गिर्द घूम रही थी।

मैच के दिन ऑफ-स्पिनर को 10वें ओवर तक रोक कर रखा गया और आक्रामक गेंदबाजी कर रहे किशन के खिलाफ उनका इस्तेमाल नहीं किया गया। हेसन ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि फील्डिंग प्रतिबंधों के ठीक बाद के ओवरों में अबरार अहमद और शादाब खान ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

भारत के खिलाफ हार के बाद बाबर को टीम से बाहर करने की मांग उठी

पाकिस्तान की टी20 विश्व कप के मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से 61 रन की हार के बाद स्टार बल्लेबाज बाबर आजम आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं तथा देश के कई पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ उन्हें भी टीम से बाहर करने की मांग की है।

पूर्व कप्तान बाबर, शादाब खान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी जैसे अनुभव खिलाड़ी रविवार रात कोलंबो में खेले गए एकतरफा मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (40 गेंदों में 77 रन) ने पाकिस्तानी गेंदबाजी की जमकर धुलाई की। दूसरी तरफ भारत के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज बगलें झांकते हुए नजर आए।

Open in app