IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, दोनों कप्तानों के बीच नहीं हुआ हैं हैंडशेक

टीम में बदलाव के बारे में बताते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, टीम में दो बदलाव हैं। अभिषेक शर्मा आए और कुलदीप यादव को अर्शदीप की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

By रुस्तम राणा | Updated: February 15, 2026 18:51 IST

Open in App

IND vs PAK T20 World Cup: कोलंबो में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए में इंडिया और पाकिस्तान के बीच हो रहे मैच में पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। पाकिस्तान के खिलाफ नो  हैंडशेक की पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ऑफिशियल टॉस के दौरान पाकिस्तानी कैप्टन सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। 

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान आग़ा ने कहा, हम पहले बॉलिंग करना चाहते हैं। यह थोड़ा टैकी लग रहा है, इसलिए हमें लगता है कि इससे बॉलर्स को पहले कुछ ओवर्स में मदद मिलेगी, इसलिए हम इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, यह एक बड़ा गेम है। हम सब यह जानते हैं। लेकिन हमारे ग्रुप में हम सब अभी बहुत, बहुत रिलैक्स हैं। और हम सिर्फ गेम पर फोकस कर रहे हैं और हम इस चैलेंज के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। 

वहीं भारतीय कप्तान स्काई ने कहा, हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। हमने यहां रिजल्ट देखे हैं, और हमने पिछले दो गेम में बैटिंग की है और दोनों गेम डिफेंड करते हुए जीते हैं, इसलिए हम कुछ भी बदलना नहीं चाहते। टीम में बदलाव के बारे में बताते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, टीम में दो बदलाव हैं। अभिषेक शर्मा आए और कुलदीप यादव को अर्शदीप की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

टीमें:

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक 

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपपाकिस्तान क्रिकेट टीमटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या