IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 वर्ल्डकप का मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बीच टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी और पहला झटका लगा अभिषेक शर्मा 4 गेंद खेलकर मात्र 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद इशान किशन ने मैदान में चौके-छक्कों की बारिश कर डाली और 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इशान 40 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाये, इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और 29 गेंदों में 32 रन बनाए जिसमें 3 चौके शामिल थे। हार्दिक पंड्या 0 रन बनाकर आउट हुए, शिवम दुबे ने 17 गेंदों में शानदार 27 रन बनाए, रिंकू सिंह ने आखिरी ओवरों में 4 गेंदों में 11 रन बनाए। जिसके उन्होंने 1 छक्का 1 चौका लगाया, अक्षर पटेल 0 पर आउट हुए, भारत ने 20 ओवर में 175 रनों का स्कोर खड़ा किया है, पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य है।
पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन का तूफान, 77 रन ठोक भारत को पहुंचाया 175 तक
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 वर्ल्डकप का मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, अभिषेक शर्मा 4 गेंद खेलकर मात्र 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद इशान किशन ने मैदान में चौके-छक्कों की बारिश कर डाली और 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।
By संदीप दाहिमा | Updated: February 17, 2026 17:25 IST
पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन का तूफान, 77 रन ठोक भारत को पहुंचाया 175 तक
ठळक मुद्देIND vs PAK: ईशान किशन की तूफानी पारी से कांपा पाकिस्तान27 गेंदों में फिफ्टी, 77 रन की पारी, ईशान किशन बने पाकिस्तान के लिए खतरा