40 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के और 77 रन?, पाकिस्तान के खिलाफ किशन की तूफानी पारी, टी20 विश्व कप में 158 रन के साथ नंबर-2 पर...

IND vs PAK, T20 World Cup: भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप 'ए' के ​​मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2026 11:12 IST2026-02-16T11:07:46+5:302026-02-16T11:12:46+5:30

IND vs PAK, T20 World Cup ishan kisan 40 balls, 10 fours, 3 sixes 77 runs stormy Pakistan reaching number 2 in with 158 runs fours 17 sixes 10 see video | 40 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के और 77 रन?, पाकिस्तान के खिलाफ किशन की तूफानी पारी, टी20 विश्व कप में 158 रन के साथ नंबर-2 पर...

file photo

googleNewsNext
Highlightsग्रुप-ए में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में किशन ने कमाल किया।पाकिस्तान पर 61 रन की जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया।टिम सीफ़र्ट पहले स्थान पर है। 3 मैच में 167 रन बना चुके है। 

कोलंबोः सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने कमाल के साथ धमाल किया। 2 माह पहले किशन की टीम में जगह नहीं और कोलंबो में पाकिस्तान के बॉलर की हवा निकाल दी। किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की और 40 गेंद में 77 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके और 3 छक्के मारे। इसके साथ ही किशन 3 मैच की 3 पारी में 158 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अभी तक किशन 17 चौके और 10 छक्के मार चुके हैं। न्यूजीलैंड के टिम सीफ़र्ट पहले स्थान पर है। 3 मैच में 167 रन बना चुके है। पाकिस्तान पर 61 रन की जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया।

IND vs PAK, T20 World Cup: ग्रुप ए टीम और अंक-

1. भारत (क्वालीफाई)- 06

2. अमेरिकाः 04

3. पाकिस्तानः 04

4. नीदरलैंड्सः 02

5. नामीबिया (बाहर)-00।

भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट), वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। इससे पहले वेस्ट इंडीज ने भी नेपाल को नौ विकेट से हराकर अगले चरण में अपनी जगह पक्की कर ली।

IND vs PAK, T20 World Cup: टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सभी मुकाबलों की सूची इस प्रकार-

14 सितंबर 2007: मैच 141-141 रनों से बराबरी पर रहा

24 सितंबर 2007: भारत 5 रनों से जीता

30 सितंबर 2012: भारत 8 विकेट से जीता

21 मार्च 2014: भारत 7 विकेट से जीता

19 मार्च 2016: भारत 6 विकेट से जीता

24 अक्टूबर 2021: पाकिस्तान 10 विकेट से जीता

23 अक्टूबर 2022: भारत 4 विकेट से जीता

9 जून 2024: भारत 6 रनों से जीता

15 फरवरी 2026: भारत 61 रनों से जीता।

मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन भारत ने रविवार, 15 फरवरी को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हुआ था। तब से दोनों टीमें इस प्रारूप में 17 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 14-3 से जीत दर्ज की है।

पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि कोलंबो में भारत के हाथों पाकिस्तान की 61 रनों की हार में दोनों टीमों के बीच अंतर ईशान किशन की जवाबी हमले वाली पारी का था, न कि शीर्ष क्रम के पतन का।हेसन ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने सलामी बल्लेबाज के सामने दबाव महसूस किया और परिस्थितियों के हिसाब से उचित स्कोर से 25 रन अधिक दे दिए।

शुरुआत में गेंद काफी स्पिन हो रही थी। ईशान किशन ने जिस तरह से खेला, उससे मैच हमसे छिन गया। वह निडर हैं और मैदान के दोनों ओर रन बना सकते हैं, जिससे पावरप्ले में स्पिनरों के लिए चुनौती खड़ी हो जाती है। उन्होंने स्पिनरों को बुनियादी नियमों से भटका दिया। बल्लेबाज ने शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद पर जोरदार पुल शॉट खेलकर स्क्वायर लेग पर चौके को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।

Open in app