IND vs PAK T20 WC: 20 ओवर में 18 ओवर स्पिन गेंदबाजी?, केवल 2 ओवर फेंके शाहीन अफरीदी

IND vs PAK T20 WC Live Score: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां सात विकेट पर 175 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2026 21:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND vs PAK T20 WC Live Score: 20 ओवर में केवल 2 ओवर शाहीन अफरीदी फेंके।IND vs PAK T20 WC Live Score: सूर्यकुमार यादव ने 32 जबकि शिवम दुबे ने 27 रन बनाए।IND vs PAK T20 WC Live Score: तिलक का योगदान सिर्फ 11 रन का रहा।

कोलंबो: सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बनाए। इशान ने 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (नाबाद 12) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी भी की। इस साझेदारी में तिलक का योगदान सिर्फ 11 रन का रहा। आज के मैच में 18 ओवर की गेंदबाजी स्पिनर ने की। यानी 20 ओवर में केवल 2 ओवर शाहीन अफरीदी फेंके। सूर्यकुमार यादव ने 32 जबकि शिवम दुबे ने 27 रन बनाए।

पाकिस्तान द्वारा टी20 विश्व कप में सर्वोच्च सफल लक्ष्य का पीछा है। 2012 में पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ 176 रन है। टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ सर्वोच्च लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड केवल वेस्ट इंडीज के नाम है (2016 में वानखेड़े में 193 रन)। भारत ने स्पिन गेंदबाजी में 40 गेंदों पर 67 रन बनाए, लेकिन शॉर्ट लेंथ पर फेंकी गई 68 गेंदों पर केवल 74 रन ही बना पाए और तीन विकेट गंवा दिए।

सूर्यकुमार ने सलमान के साथ नहीं मिलाया हाथ, पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति बरकरार

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को यहां टी20 विश्व कप मैच के टॉस के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्ष सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया और और पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति पर कायम रहे। कोलंबो में खेल शुरू होने से एक घंटे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बताया था, ‘‘हाथ नहीं मिलाने की नीति जारी रहेगी।’’

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियापाकिस्तान क्रिकेट बोर्डबीसीसीआईपाकिस्तान क्रिकेट टीमShaheen Shah Afridiईशान किशनIshan Kishan

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या