कहां मात खा गए पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा?, सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा?

भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट), वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2026 06:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देइशान किशन ने कहा कि जीत से आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। भारत का दबदबा कायम किया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

कोलंबो: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की बड़ी जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई करने के बाद कहा कि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था और उन्होंने 175 रन बनाकर विरोधी टीम को मुकाबले से बाहर कर दिया। लगता है कि यह भारत के लिए है (अपने खास अंदाज में मुस्कुराते हुए)। लेकिन हां, हमने वही क्रिकेट खेला जो हम खेलना चाहते थे। टॉस के समय भी यही कहा था। मुझे लगता है कि इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था। और जिस तरह से ईशान ने बल्लेबाजी की और पिछले कुछ मैचों में और घरेलू सर्किट में भी, उन्होंने उसी तरह बल्लेबाजी की और टीम को आगे बढ़ाया। (क्योंकि यह धीमी पिच है, क्या शुरुआत में ही आक्रामक बल्लेबाजी करने की योजना थी?) नहीं, ऐसा नहीं था।

भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट), वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान पर जीत से काफी आत्मविश्वास मिलेगा: इशान

पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंद में 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत की बड़ी जीत में अहम योगदान देने वाले इशान किशन ने कहा कि जीत से आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्के लगाने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत का दबदबा कायम किया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इशान का अर्धशतक, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ में जगह बनाई

सलामी बल्लेबाज इशान किशन के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने रविवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान पर 61 रन की एकतरफा जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया।

भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट), वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

शाह ने टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के एक मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के लिए बधाई दी। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शानदार खेल खेला टीम इंडिया। प्रारूप, स्थान और तारीखें बदल सकती हैं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का परिणाम अपरिवर्तित रहता है। पूरी टीम को बधाई।’’

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियाSuryakumar Yadavईशान किशनपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डपाकिस्तान क्रिकेट टीमPakistan Cricket Team

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या