IND vs PAK Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला से पहले कोहली और रोहित ने पसीना बहाया, लंबे-लंबे शॉट्स मारे, वीडियो देखो

IND vs PAK Asia Cup 2022: महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 31 अगस्त को हांगकांग से खेलेगी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2022 21:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देएशिया कप का फाइनल 11 सितंबर को दुबई में होगा।पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा।पाकिस्तान ने पहली बार विश्व कप में भारत को हराया।

IND vs PAK Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और टीम इंडिया 28 अगस्त को आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम दुबई में जमकर अभ्यास कर रही है। बीसीसीआई ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान दोनों लंबे-लंबे शॉट्स मारे। वीडियो में शर्मा और कोहली दोनों को नेट्स में कुछ समय बिताते हुए देखा जा सकता है। कोहली काफी समय से रन नहीं बना रहे हैं और उनका फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को एशिया कप 2022 से पहले नेट्स में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली का प्रदर्शन किया। रोहित नेट्स में खूब मस्ती की। रवींद्र जडेजा से लेकर रविचंद्रन अश्विन तक, रोहित को नेट सत्र के दौरान भारतीय स्पिनरों पर चौतरफा आक्रमण करते देखा गया।

नेट सत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का प्रमुख बिंदु बन गया। रोहित एशिया कप के आगामी संस्करण में भारत का नेतृत्व करेंगे। अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित की अगुवाई वाली टीम इंडिया रविवार को एशिया कप के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। 

दूसरी ओर कप्तान रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान अर्धशतक बनाया था। भारत रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा। द मेन इन ब्लू डिफेंडिंग चैंपियन हैं। टी 20 विश्व कप 2021 के बाद पहली बार दो कट्टर-प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे का सामना करेंगे।

पाकिस्तान ने पहली बार विश्व कप में भारत को हराया। महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 31 अगस्त को हांगकांग से खेलेगी। इस संस्करण के एशिया कप का फाइनल 11 सितंबर को दुबई में होगा।

टॅग्स :एशिया कपटीम इंडियाबीसीसीआईपाकिस्तान क्रिकेट टीमरोहित शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या