IND vs NZ Score Updates ICC World Cup 2023 Semifinal: दुनिया के पहले खिलाड़ी शमी, विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट, देखें लिस्ट

IND vs NZ Score Updates ICC World Cup 2023 Semifinal: मोहम्मद शमी ने विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। मिशेल स्टार्क, लसिथ मलिंगा और ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़ दिया। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 15, 2023 21:20 IST

Open in App
ठळक मुद्दे106 गेंद में अपना शतक पूरा किया।टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था।विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक के साथ 711 रन है।

IND vs NZ Score Updates ICC World Cup 2023 Semifinal: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल मोहम्मद शमी ने कमाल कर दिया। शमी ने विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। मिशेल स्टार्क, लसिथ मलिंगा और ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़ दिया। 

विश्व कप में सबसे तेज़ 50 विकेट (पारी के हिसाब से)

17 - मोहम्मद शमी

19-मिशेल स्टार्क

25 - लसिथ मलिंगा

28- ट्रेंट बोल्ट

विश्व कप में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज

71 - ग्लेन मैकग्राथ

68 - मुथैया मुरलीधरन

59-मिशेल स्टार्क

56 - लसिथ मलिंगा

55 - वसीम अकरम

53- ट्रेंट बोल्ट

50 - मोहम्मद शमी।

विश्व कप में 50 विकेट लेने के लिए सबसे कम गेंद

795 - मोहम्मद शमी

941 - मिशेल स्टार्क

1187 - लसिथ मलिंगा

1540 - ग्लेन मैकग्राथ

1543 - ट्रेंट बोल्ट।

विराट कोहली बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए खेल के इतिहास में 50 एकदिवसीय शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद को स्क्वायर लेग पर खेल कर दो रन के साथ 106 गेंद में अपना शतक पूरा किया।

उन्होंने करियर की 279 वीं पारी में शतकों का अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में महान तेंदुलकर की मौजूदगी में यह उपलब्धि हासिल की। खास बात यह है कि 15 नवंबर 1989 को अपने करियर का आगाज करने वाले तेंदुलकर ने इसी मैदान पर 15 नवंबर (2013) को आखिरी बार भारत के लिए बल्लेबाजी की थी। यह टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था।

तेंदुलकर ने कोहली की इस उपलब्धि के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तब टीम के अन्य साथियों ने मजाक करते हुए आपको मेरा पैर छूने के लिए मजबूर किया था। मैं उस दिन अपनी हंसी नहीं रोक सका था। आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया। मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा। और इसे सबसे बड़े मंच (विश्व कप सेमीफाइनल में) और अपने घरेलू मैदान पर हासिल करना सोने पर सुहागा है।’’ इससे पहले कोहली ने पांच नवंबर को जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49वां शतक लगाकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी तब इस महान बल्लेबाज ने उम्मीद जतायी थी कि वह अपना 50वां शतक जल्द पूरा करेंगे। तेंदुलकर ने तब ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘शानदार खेल दिखाया विराट।

इसी साल की शुरुआत में मुझे 49 से 50 (वर्ष) का होने में 365 दिन लगे। उम्मीद करता हूं कि आप 49 से 50 (शतक) तक पहुंचोगे और अगले कुछ दिनों में मेरा रिकॉर्ड तोड़ोगे। बधाई हो।’’ कोहली ने इसके साथ ही विश्व कप के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर (2003 में 673 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया।

कोहली के नाम इस विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक के साथ 711 रन है। इस दौरान 10 पारियों में उनका औसत 101 से अधिक का है। कोहली इस दौरान मौजूदा विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (591) को पीछे छोड़ते हुए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इन दोनों के बाद न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (578) हैं। विश्व कप में यह कोहली का पांचवां शतक है। 

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपमोहम्मद शमीटीम इंडियाआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या