IND vs NZ: भारत इस बार रच देगा टी20 क्रिकेट में इतिहास, सिर्फ 1 जीत दूर

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर कभी भी टी20 सीरीज नहीं जीती है। दोनों टीमों के बीच 2008 में पहली बार टी20 सीरीज खेली गई थी।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 27, 2020 16:35 IST

Open in App

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल 2-0 से लीड बना रखी है। टीम इंडिया अगर हैमिल्टन में 29 जनवरी को खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज कर लेती है, तो वह इतिहास रच देगी।

दरअसल भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर कभी भी टी20 सीरीज नहीं जीती है। दोनों टीमों के बीच 2008 में पहली बार टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीत दर्ज की थी, जबकि 10 साल बाद साल 2018 में न्यूजीलैंड ने अपनी धरती पर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। टीम इंडिया के पास इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की धरती पर पहली बार टी20 सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।

न्यूजीलैंड में भारत का टी20 सीरीज में रिकॉर्ड-

सत्र 2008-2009 - न्यूजीलैंड 2-0 से जीता

सत्र 2018-2019 - न्यूजीलैंड 2-1 से जीता

सत्र 2019-2020 - भारत 2-0 से लीड में (5 मैचों की सीरीज)

भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया को 3 बार जीत मिल सकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से न्यूजीलैंड ने 8 बार जीत दर्ज की है। वहीं भारत को 5 में फतह हासिल हुई, वहीं 1 मैच रद्द हुआ।

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (टी-20)-

25 फरवरी 2009 (क्राइस्चर्च) न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता

27 फरवरी 2009 (वेलिंगटन) न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता

6 फरवरी 2019 (वेलिंगटन) न्यूजीलैंड 80 रनों से जीता

8 फरवरी 2019 (ऑकलैंड) भारत 7 विकेट से जीता

10 फरवरी 2019 (हेमिल्टन) न्यूजीलैंड 4 रन से जीता

24 जनवरी 2020 (ऑकलैंड) भारत 6 विकेट से जीता

26 जनवरी 2020 (ऑकलैंड) भारत 7 विकेट से जीता

सीरीज में अब तक: भारत ने लोकेश राहुल (नाबाद 57) के सीरीज में लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से रविवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। 

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहला मैच भी छह विकेट से जीता था। यह पहली बार है जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैच जीते हैं।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडभारतीय क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमविराट कोहलीटी20

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या