IND vs NZ Day 2, 1st Test: बेंगलुरु में 46 पर ढेर भारतीय शेर?, मैट हेनरी और विलियम ओ राउरकी ने झटके 9 विकेट, दो खिलाड़ी दोहरे अंक पर पहुंचे

IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में घरेलू मैदान पर अपने न्यूनतम स्कोर 46 रन पर सिमट गई है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 17, 2024 13:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: कप्तान समेत भारत का कोई बल्लेबाज सहज नजर नहीं आया। IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को काफी परेशान किया।IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली नौ गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाये।

IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: भारतीय टीम घरेलू मैदान बेंगलुरु में 46 रन पर ढेर हो गई। मैट हैनरी ने 15 रन देकर 5 विकेट निकाले। विलियम ओ राउरकी को 4 विकेट मिला। राउरकी की अगुवाई में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए स्पैल डालकर वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारत को ढेर कर दिया। 5 भारतीय खिलाड़ी खाता नहीं खोल सके। ऋषभ पंत ने सबसे अधिक रन बनाए। 20 रन की पारी खेली। पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया था। बारिश रुकने के बाद खेल बहाल हुआ तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: टेस्ट में भारत का सबसे कम स्कोर

36 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2020

42 बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1974

46 बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024*

58 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन, 1947

58 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 1952।

कप्तान समेत भारत का कोई बल्लेबाज सहज नजर नहीं आया। रोहित आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जो 15 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। टिम साउदी की सीम लेती गेंद पर वह चूके और गेंद सीधी स्टम्प पर जा लगी। मैट हेनरी ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को काफी परेशान किया।

IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: टेस्ट में भारत में सबसे कम स्कोर

46 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024*

62 - न्यूजीलैंड बनाम भारत, मुंबई, 2021

75 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 1987

76 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, 2008

79 - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, नागपुर, 2015

वहीं तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली नौ गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाये। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने ओ राउरकी को गेंद सौंपी और उन्होंने तुरंत कोहली का कीमती विकेट लिया। कोहली ने उछाल लेती गेंद को खेलना चाहता लेकिन उसकी लैंग्थ पकड़ नहीं पाये और उनके दस्तानों से टकराकर गेंद लेग गली में ग्लेन फिलिप्स के हाथ में गई।

IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक शून्य

6 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2014 (पहली पारी)

6 बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2024 (दूसरी पारी)

5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1948 (तीसरी पारी)

5 बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1952 (तीसरी पारी)

5 बनाम न्यूजीलैंड, मोहाली, 1999 (पहली पारी)

5 बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024 (पहली पारी)*

शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण अंतिम एकादश में जगह पाने वाले सरफराज खान घरेलू क्रिकेट वाला फॉर्म दोहरा नहीं सके। वह तीसरी ही गेंद पर हेनरी को मिड आफ पर खेलने के प्रयास में डेवोन कोंवे को कैच दे बैठे। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत ने पारी का पहला चौका लगाया। जायसवाल (13) को ओ राउरकी ने ऐजाज पटेल के हाथों प्वाइंट पर लपकवाया।

IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: भारत में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का यह सबसे अच्छा आंकड़ा-

7/64 - टिम साउदी बनाम भारत, बेंगलुरु, 2012

6/27 - डायोन नैश बनाम भारत, मोहाली, 1999

6/49 - रिचर्ड हैडली बनाम भारत, वानखेड़े, 1988

5/15 - मैट हेनरी बनाम भारत, बेंगलुरु, 2024*।

IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट (मैच)-

25 - रिचर्ड हैडली

26 - नील वैगनर

26 - मैट हेनरी*

27 - ब्रूस टेलर।

टॅग्स :टीम इंडियान्यूजीलैंड क्रिकेट टीमबीसीसीआईआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या