IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: बेंगलुरु में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आपको बता दें कि पहले दिन का खेल नहीं हुआ था। दूसरे दिन बारिश के बाद कीवी बॉलर बरसे और भारत 13 रन पर 3 विकेट गवांकर सघर्ष कर रहा है। रोहित ने 16 गेंद में 2 रन, पू्रव कप्तान विराट कोहली 9 गेंद में 0 रन और शुभमन गिल की जगह खेल रहे सरफराज खान ने 3 गेंद खेलकर 0 रन बनाकर सस्ते में निपट गए। यशस्वी जायसवाल 37 गेंद में 8 रन और आर पंत 11 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ Live Score, Day 2, 1st Test: भारत ने घरेलू मैदान पर 10 रन या उससे कम पर 3 से अधिक विकेट खोए हैं (1990 से)-
7 रन बनाम न्यूजीलैंड, मोहाली, 1999
2 रन बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2010
10 रन बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024*
रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। अगर भारत की पहली पारी 150 के भीतर सिमट जाती है तो चौथे पारी में बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड को कोई फायदा नहीं होगा। ऐसा लग रहा है कि यहां पहले बल्लेबाजी करना गलत निर्णय था। 10 रन सितंबर 2018 के बाद से भारत के लिए तीसरा विकेट गिरने का सबसे कम स्कोर है (ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 2 रन)।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के कारण खेल रोके जाने पर भारत ने तीन विकेट सिर्फ 13 रन पर गंवा दिये थे। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (दो), विराट कोहली (0) और सरफराज खान (0) के विकेट सुबह ही गंवा दिये। यशस्वी जायसवाल आठ और ऋषभ पंत तीन रन बनाकर खेल रहे थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का भारत का फैसला गलत साबित हुआ और कीवी तेज गेंदबाजों ने भारत को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी।