IND vs NZ ICC T20 WC26 FINAL: भारत ने रचा इतिहास, लगातार दो बार बना टी20 वर्ल्ड चैंपियन, कुल तीसरी बार, खिताबी जंग में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 256 का बहुत बड़ा टारगेट रखा, जिसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ढेर हो गई, जिससे सूर्यकुमार यादव की टीम 96 रनों से यह मैच जीत गई।

By रुस्तम राणा | Updated: March 9, 2026 00:02 IST

Open in App

IND vs NZ ICC T20 WC26 FINAL: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (8 मार्च) को आईसीसी टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दो बार वर्ल्ड टी20 चैंपियन बन गई है। अब मेन इन ब्लू दुनिया की ऐसी इकलौती टीम है, जिसने लगातार दो बार, कुल तीसरी बार यह विश्व खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 में इस खिताब को अपने नाम कर चुका है। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 256 का बहुत बड़ा टारगेट रखा, जिसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ढेर हो गई, जिससे सूर्यकुमार यादव नेतृत्व वाली भारतीय टीम 96 रनों से यह मैच जीत गई। भारत की तरफ से कमाल की गेंदबाजी हुई, जिसे अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लीड किया। बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके। जबकि अक्षर पटेल ने 3 सफलताएँ हासिल कीं। 

इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, जिसके बाद उसने अपनी दमदार और विस्फोटक बल्लेबाजी से 20 ओवर में 255 रन बना डाले। इसमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की। तीनों बल्लेबाजों ने 50 रन का आंकड़ा पार किया और इतनी तेज़ रफ़्तार से रन बनाए कि एक समय ऐसा लगा कि भारत आसानी से 260 रन का आंकड़ा पार कर जाएगा। फिर भी, भारत ने डेथ ओवरों में रुकावटों से उबरकर बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर बनाया।

संजू ने सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने केवल 46 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके बाद ईशान किशन दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे। उन्होंने 25 गेंदों में 54 रनों की इनिंग खेली, जिसमें उनके 4 चौके और इतने ही छक्के थे। इस टुर्नामेंट में काफी आलोचना झेल अभिषेक शर्मा ने भी शानदार खेला। शर्मा ने 21 गेंदें में 52 रन जोड़े। जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ टुर्नामेंट तो जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियान्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या