IND vs NZ Final Higlights: भारत की 96 रन से जीत

India vs New Zealand Match Live Score: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है, मैच आज शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

By संदीप दाहिमा | Updated: March 8, 2026 23:13 IST2026-03-08T14:33:15+5:302026-03-08T23:13:26+5:30

IND vs NZ Final Live Score, India vs New Zealand Match Live T20 World Cup at Narendra Modi Stadium Ahmedabad | IND vs NZ Final Higlights: भारत की 96 रन से जीत

IND vs NZ Final Higlights: भारत की 96 रन से जीत

googleNewsNext
HighlightsIND vs NZ Final Higlights: भारत की 96 रन से जीतIND vs NZ Final Higlights: न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य

IND vs NZ Final Live Score: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है, मैच आज शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 6 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा, फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं और चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। भारत की प्लेइंग XI: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 इशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पंड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती, न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग XI: 1 टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), 2 फ़िन ऐलन, 3 रचिन रविंद्र, 4 ग्लेन फ़िलिप्स, 5 मार्क चैपमैन, 6 डैरिल मिचेल, 7 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 8 जिमी नीशम 9 मैट हेनरी, 10 लॉकी फ़र्ग्यूसन, 11 जेकब डफ़ी

08 Mar, 26 : 11:01 PM

IND vs NZ Final Higlights: भारत की 96 रन से जीत

08 Mar, 26 : 10:51 PM

IND vs NZ Final Higlights: भारत की 96 रन से जीत

08 Mar, 26 : 10:51 PM

IND vs NZ Final Higlights: भारत की 96 रन से जीत

08 Mar, 26 : 10:50 PM

IND vs NZ Final Higlights: भारत की 96 रन से जीत

08 Mar, 26 : 10:07 PM

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 124/5

08 Mar, 26 : 09:39 PM

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 62/3

08 Mar, 26 : 09:02 PM

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य

08 Mar, 26 : 09:02 PM

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य

08 Mar, 26 : 09:01 PM

IND vs NZ Final Live Score: भारत का स्कोर 255/5

08 Mar, 26 : 08:16 PM

IND vs NZ Final Live Score: संजू सैमसन आउट, भारत का स्कोर 203/2

08 Mar, 26 : 07:41 PM

IND vs NZ Final Live Score: अभिषेक शर्मा आउट, रचिन रवींद्र ने दिलाई न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता

न्यूजीलैंड को आखिरकार बड़ी कामयाबी मिल गई है। रचिन रवींद्र की गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हो गए। विकेटकीपर टिम सिफर्ट ने उनका कैच लपक लिया।

अभिषेक आज शानदार लय में दिख रहे थे और तेज़ी से रन बटोर रहे थे, लेकिन इस बार किस्मत उनका साथ नहीं दे सकी। रचिन की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से सही तरीके से नहीं लगी और सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।

अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी इस तेज़ पारी ने टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दिलाई, लेकिन न्यूजीलैंड को अब एक अहम विकेट मिल गया है।

08 Mar, 26 : 07:40 PM

IND vs NZ Final Live Score:

अभिषेक शर्मा आउट, भारत का स्कोर 98/1

08 Mar, 26 : 07:35 PM

IND vs NZ Final Live Score: अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक, सिर्फ 18 गेंदों में फिफ्टी

जेकब डफी की गेंद पर चौका और इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सिर्फ 18 गेंदों में अपना धमाकेदार अर्धशतक पूरा कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला खामोश रहा था, लेकिन सबसे बड़े मैच में उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया।

डफी ने छोटी गेंद डाली और फील्ड भी शॉर्ट बॉल के हिसाब से सेट नहीं थी। अभिषेक ने मौका देखते ही शानदार पुल शॉट खेला। गेंद लगभग छक्के के लिए जा रही थी लेकिन बाउंड्री लाइन के अंदर गिरी और चार रन मिल गए।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद दर्शक इस पारी से झूम उठे। फिफ्टी पूरी करने के बाद अभिषेक शर्मा ने भारतीय डगआउट की ओर देखकर किस उछालते हुए सेलिब्रेशन किया, जैसे कह रहे हों – आज जवाब बल्ले से मिलेगा। 

08 Mar, 26 : 07:04 PM

IND vs NZ Final Live Score: टॉस न्यूजीलैंड के नाम, पहले गेंदबाज़ी का फैसला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टॉस हो चुका है और किस्मत न्यूजीलैंड के पक्ष में गई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिक्का उछाला, जबकि कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने ‘टेल्स’ कहा और टॉस जीतते ही उन्होंने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर लिया। ऐसे में अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाज़ी करती नजर आएगी।

टॉस के बाद सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम की कोशिश होगी कि भारत को एक चेज़ेबल स्कोर तक ही रोका जाए। उन्होंने यह भी बताया कि सेमीफाइनल में मिली जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और खिलाड़ी इस बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव भी किया गया है, जहां मकौंकी की जगह जेकब डफ़ी को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर टॉस उनके पक्ष में जाता तो वह भी पहले बल्लेबाज़ी ही चुनते। उनके मुताबिक सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करना अक्सर फायदेमंद रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक नया वर्ल्ड कप है और टीम इंडिया इस खिताबी मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित है।

भारत ने इस बड़े मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम आज बिना किसी ऑफ स्पिनर के मैदान में उतरी है। टॉस के दौरान ही सूर्यकुमार यादव ने शीट देखने के बाद अपनी टीम की ओर इशारा करते हुए यह बात नोटिस की कि कीवी टीम की प्लेइंग इलेवन में ऑफ स्पिनर शामिल नहीं है।

08 Mar, 26 : 06:50 PM

IND vs NZ Final Live Score: रिकी मार्टिन ने अहमदाबाद में अपने ऑल-टाइम क्लासिक ग्रूवर से धूम मचा दी 🕺🎤

08 Mar, 26 : 06:33 PM

IND vs NZ Final Live Score: अहमदाबाद में भीड़ #T20WorldCup फाइनल से पहले सुखबीर के गाने 𝘪𝘴𝘩𝘲 𝘵𝘦𝘳𝘢 𝘵𝘢𝘥𝘱𝘢𝘷𝘦 पर झूम रही है 🎵🕺

08 Mar, 26 : 06:29 PM

IND vs NZ Final Live Score:

08 Mar, 26 : 02:34 PM

IND vs NZ Final Live Score:

08 Mar, 26 : 02:34 PM

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं और चौके-छक्कों की बारिश होती है।

इस मैदान पर टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 174 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन 150 रन बनते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यहां अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 213 रन का बड़ा स्कोर बनाकर कनाडा को हराया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल के लिए मिक्स्ड सॉइल पिच तैयार की जा रही है, जिसमें रेड सॉइल का प्रतिशत ज्यादा रहेगा। इससे पिच पर अच्छी उछाल मिलने की संभावना है, जो बल्लेबाजों को शॉट खेलने में मदद कर सकती है। ऐसे में फाइनल में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Open in app