IND vs NZ Final: भारत बना T20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

IND vs NZ Final Highlights: न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और भारतीय टीम 96 रनों से फाइनल मैच जीत गई।

By संदीप दाहिमा | Updated: March 8, 2026 23:06 IST2026-03-08T22:59:00+5:302026-03-08T23:06:02+5:30

ind-vs-nz-final-2026-india-beat-new-zealand-by-96-runs | IND vs NZ Final: भारत बना T20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

IND vs NZ Final: भारत बना T20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

googleNewsNext
Highlights255 रन का पहाड़… फाइनल में भारत का धमाका, न्यूजीलैंड 159 पर ढेरIND vs NZ Final: 255 रन का तूफान, भारत बना T20 वर्ल्ड कप चैंपियनअभिषेक-संजू-किशन का तूफान, भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा

IND vs NZ Final Highlights: भारत vs न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरु की जिसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की और चौके-छक्कों की बारिश कर डाली, टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में फिफ्टी से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पीछे धकेल दिया, इसके बाद अभिषेक 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गये, पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 3 छक्के लगाये, वहीं संजू सैमसन भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी 33 गेंदों में 50 रन बनाये और अर्धशतक पूरा किया। संजू ने 46 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली, इशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 25 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए, कप्तान सूर्यकुमार यादव 0 रन बनाकर आउट हुए। वहीं हार्दिक पंड्या 13 गेंदों में 18 रन बनाकर कैच आउट हुए, इसके बाद शिवम दुबे ने आकर माहौल बदल दिया और 8 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए, तिलक वर्मा ने 8 रन बनाए, कुल मिलाकर टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद न्यूजीलैंड टीम ने बल्लेबाजी कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाए और आउट हुए, फिन ऐलन 9 रन बनाकर आउट हुए, रचिन रविंद्र ने 1 रन बनाया, ग्लेन फ़िलिप्स 5 रन, मार्क चैपमैन 3 रन, डैरिल मिचेल 17 रन बनाकर आउट हुए, कप्तान मिचेल सैंटनर 43 रन बनाकर आउट हुए, जिमी नीशम 8 रन, मैट हेनरी 0, जेकब डफ़ी 3 रन, न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और भारतीय टीम 96 रनों से फाइनल मैच जीत गई।

 

Open in app