Highlightsफाइनल में शानदार पारी खेलकर कई कारनामे अपने नाम किया।रोहित शर्मा ने छक्का लगाकर लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत की। अंत में भारत के पास खुशियां ही खुशियां।
IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: रविवार की रात शानदार, जानदार और सुपर। ओह! क्या फाइनल था! यह तनावपूर्ण था, यह नर्वस करने वाला था, यह एक टीम से दूसरी टीम में कड़ा मुकाबला था और अंत में भारत के पास खुशियां ही खुशियां। रोहित शर्मा ने पारी की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत की। दुबई में रोहित ने कमाल कर दिया और फाइनल में शानदार पारी खेलकर कई कारनामे अपने नाम किया और देशवासियों को होली से पहले दिवाली बम फोड़ने का मौका दिया। दुबई में भारत ने 11 मैच खेलकर 10 जीत और एक टाई से कमाल किया।
IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: पुरुषों के ICC टूर्नामेंट के फाइनल में POTM पुरस्कार जीतने वाले कप्तान-
क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज, CWC 1975)
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया, CWC 2003)
एमएस धोनी (भारत, CWC 2011)
रोहित शर्मा (भारत, CT 2025)।
भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच से पहले रोहित के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन उन्होंने अपने चिर परिचित फॉर्म में लौटकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। उनकी कप्तानी में यह टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत ने दूसरा आईसीसी खिताब जीता।
IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: किसी एक मैदान पर बिना हारे सबसे ज़्यादा वनडे जीत-
10 - भारत, दुबई (11 मैच, 1 बराबर)
10 - न्यूज़ीलैंड, डुनेडिन
7 - भारत, इंदौर
7 - पाकिस्तान, हैदराबाद (नियाज़ स्टेडियम, पाकिस्तान) यह न्यूज़ीलैंड पर भारत की लगातार सातवीं वनडे जीत थी
भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाये बिना 2002 और 2013 के बाद तीसरी बार खिताब जीता। कोई दूसरी टीम तीन बार यह ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने हालात का फायदा उठाते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने संयम के साथ अर्धशतक लगाते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 251 का मजबूत स्कोर दिया। रोहित ने 83 गेंद में 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी और भारत ने एक ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नाबाद 34 रन बनाये।
IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: ICC चैंपियंस ट्रॉफी खिताब
2 - ऑस्ट्रेलिया (2006, 2009)
2 - भारत (2013, 2025)
1 - न्यूजीलैंड (2000)
1 - दक्षिण अफ्रीका (1998)
1 - वेस्टइंडीज (2004)
1 - पाकिस्तान (2017)
2002 का संस्करण भारत और श्रीलंका के बीच साझा किया गया था।
IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: पिछले तीन ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में भारत
मैच: 24
जीते: 23
हारे: 1
IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: CWC, T20 WC और CT चैंपियंस ट्रॉफी में भारत
मैच: 34
जीत: 23
हार: 8
NR: 3।