विशाखापत्तनम: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शिवम दूबे ने भारतीय फैंस की उम्मीदों को उस समय जगाने का काम किया, जिस समय भारत 216 रनों लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रनों पर ही अपने 5 शुरुआती विकेट खो चुका था। दूबे ने जुझारू पारी खेलते हुए 6 छक्के और 2 चौकों के साथ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। आपको बता दें कि टीम इंडिया के लिए यह तीसरी सबसे तेज फिफ्टी थी। दूबे ने ईश सोढ़ी एक ओवर में 29 रन बनाए।
T20I में भारत के लिए सबसे तेज़ 50 रन (गेंदों के हिसाब से)
12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 200714 अभिषेक शर्मा बनाम न्यूज़ीलैंड गुवाहाटी 202615 शिवम दुबे बनाम न्यूज़ीलैंड विजाग 202616 हार्दिक पांड्या बनाम दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 202517 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए, जिससे भारतीय फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 15 ओवर की आखिरी गेंद में जब हर्षित राणा ने स्ट्रेट में गेंद मारी तो उस समय नॉन स्ट्राइक पर रन लेने के लिए तैयार दूबे रन आउट हो गए। गेंदबाज मैट हेनरी का हाथ गेंद को हल्का छू गया था, जो सीधे स्टंप से जा टकराई। रन आउट होने से पहले दूबे ने 23 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों के साथ 65 रनों की शानदार पारी खेली।