HighlightsIND vs NZ 3rd T20 LIVE: भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, तीसरा टी20 मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में
India vs New Zealand, 3rd T20 Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, आज सीरीज का तीसरा टी20 मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा, मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके साथ ही जिओ हॉटस्टार पर आप ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।