IND vs NED: लगातार 3 बार 0 पर आउट हो गए। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में अभी तक अपना खाता नहीं खोल सके है। बुधवार को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच में भी खाता नहीं खोल सके। मौजूदा चैंपियन टीम ने ग्रुप ए के अपने तीनों मैच जीतकर पहले पायदान पर है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस विश्व कप में अभी तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं। अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो रहे हैं, लेकिन आप उन्हें नॉकआउट कर दें। संजू सैमसन ने अपने खेले गए सिर्फ एक मैच में उतने रन बनाए जितने रन अभिषेक शर्मा ने विश्व कप 2026 के तीन मैचों में बनाए थे। अभिषेक शर्मा लगातार 7 पारी में 5 बार 0 पर आउट हो गए हैं।
अभिषेक शर्मा का 2026 टी20 विश्व कप में प्रदर्शन:
0(1) बनाम अमेरिका
0(4) बनाम पाकिस्तान
0(3) बनाम नीदरलैंड।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को एकादश में शामिल किया है।