IND vs ENG: संजू सैमसन ने इंग्लिश गेंदबाजों को रुलाया, 26 गेंदों में जड़ी बैक-टू-बैक फिफ्टी

वानखेड़े में संजू सैमसन ने इंग्लिश गेंदबाजों की खूब पिटाई की। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इस टी20 वर्ल्डकप में यह उनकी दूसरी बैक-टू-बैक फिफ्टी है। 

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2026 20:08 IST2026-03-05T19:45:30+5:302026-03-05T20:08:28+5:30

IND vs ENG t20 World cup 2026 Sanju Samson made the English bowlers cry, hitting back-to-back fifties in 26 balls. | IND vs ENG: संजू सैमसन ने इंग्लिश गेंदबाजों को रुलाया, 26 गेंदों में जड़ी बैक-टू-बैक फिफ्टी

IND vs ENG: संजू सैमसन ने इंग्लिश गेंदबाजों को रुलाया, 26 गेंदों में जड़ी बैक-टू-बैक फिफ्टी

googleNewsNext

मुंबई: भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंदों में 52 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा। गुरुवार को वानखेड़े में संजू ने इंग्लिश गेंदबाजों की खूब पिटाई की। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इस टी20 वर्ल्डकप में यह उनकी दूसरी बैक-टू-बैक फिफ्टी है। अपने पिछले मैच में संजू ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी। 

इंग्लैंड द्वारा दिए गए पहले बल्लेबाजी करने के न्यौते को स्वीकार करते हुए भारत ओपनर के साथ उतरा, जिसके बाद इन फॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में 12 रन बटोरे। संजू ने कप्तान हैरी ब्रूक द्वारा दिए गए 15 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उनका कैच छोड़ दिया था। जिसके बाद संजू रुके नहीं और इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो गए। भारत ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट खोने के बाद भी संजू रुके नहीं और अपने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे। 

संजू सैमसन 42 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए। वह 11 रनों से अपना शतक चूक गए। उन्होंने करीब 212 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े। सैमसन की यह पारी भारत को एक बड़े लक्ष्य की ओर ले जा रही है। वह जब आउट हुए तो भारत का स्कोर 13.1 ओवर में 160-2 था। उन्होंने ईशान किशन के साथ 45 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी की निभाई। इसके अलावा अभिषेक शर्मा के साथ 20 रन और शिवम दूबे के साथ 43 रनों की पार्टनरशिप की। 

टीमें:

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Open in app