IND vs ENG: बेथेल का शतक गया बेकार, भारत 7 रन से जीतकर T20 World Cup 2026 के फाइनल में

India Beat England by 7 Runs: भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रनों का स्कोर खड़ा किया है।

By संदीप दाहिमा | Updated: March 5, 2026 23:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND vs ENG: बेथेल का शतक गया बेकार, भारत 7 रन से जीतकर T20 World Cup 2026 के फाइनल में

India Beat England by 7 Runs: भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रनों का स्कोर खड़ा किया है। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 246 रन बनाए मगर जीत नहीं पाई और भारतीय टीम 7 रन से जीत गई। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। मुकाबला बेहद रोमांचक था 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और मात्र 6 रन दिए। 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने भी कमाल दिखाया सिर्फ 9 रन देकर सैम करन का विकेट झटका, आखिरी ओवर शिवम दुबे ने डाला और पहली ही गेंद पर बेथेल रन आउट हो गए, वहीं जोफ्रा आर्चर ने आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए मगर इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई।

टॅग्स :संजू सैमसनभारतSuryakumar Yadavइंग्लैंड क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या