IND VS ENG: रोहित शर्मा बतौर कप्तान विश्व कप में आज अपना 100 वां मैच खेलेंगे, 7वें कैप्टन होंगे जिनके नाम दर्ज होगा यह सुनहरा रिकॉर्ड

लखनऊ में रविवार को खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड और भारत की टीम आपस में भिड़ेंगी। यह मैच उत्तर प्रदेश की राजधानी के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 

By आकाश चौरसिया | Updated: October 29, 2023 13:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शर्मा आज विश्वकप 2023 में अपना 100 वां मैच खेलेंगविराट कोहली, एमएस धोनी, कपिल देव के बाद इस सूची में वो 7वें कैप्टन होंगेवीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे ऐसे कप्तान बन चुके हैं जिन्होंने वनडे मैच में दोहरा शतक जड़ा

नई दिल्ली: वनडे विश्वकप 2023 में आज रोहित शर्मा बतौर कप्तान अपना 100 वां मैच खेलने जा रहे हैं। लखनऊ में रविवार को खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड और भारत की टीम आपस में भिड़ेंगी। यह मैच उत्तर प्रदेश की राजधानी के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कपिल देव, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा सभी प्रारूपों में टीम का नेतृत्व करने वाले सातवें ऐसे कप्तान होंगे, जो यह उपलब्धि अपने नाम हासिल करेंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में अब तक खेले 99 मैच में भारतीय टीम 73 मैच जीत चुकी है। पूर्व में रहे दूसरे भारतीय कप्तानों के मुकाबले टीम को जीत दिलाने में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड 73.73 फीसदी का औसत रहा है। 

रोहित शर्मा ने पहली बार कप्तानी श्रीलंका क्रिकेट टीम के विरुद्ध की थी। यह वनडे मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला गया था, लेकिन इस मैच में वो दो रन बनाकर आउट हो गए थे।

कप्तान रहते हुए रोहित ने वनडे मैच में वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे कप्तान रहे, जिन्होंने इस दौरान दोहरा शतक टीम की ओर से जड़ा। रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में कैप्टन के रूप में अपना पहला टी20 शतक भी पूरा किया था।

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान की सूची में रोहित का किस स्थान पर, जानें-                                                                  रोहित ने अब तक कैप्टन रहते हुए कुल 3918 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 8 शतक और 24 अर्द्धशतक शामिल हैं। सभी प्रारूपों में सर्वाधिक 187 छक्के लगाने वाले कप्तानों की सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं। इस फेहरिस्त में इंग्लैंड के बल्लेबाज इयोन मोर्गन (233) और एमएस धोनी (211) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

टॅग्स :रोहित शर्माभारतइंग्लैंडआईसीसी वर्ल्ड कपटीम इंडियाइंग्लैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या