IND vs ENG 3rd Test Day 2: लंदन में 37वां शतक, भारत के खिलाफ 11 शतकीय पंच, देखिए सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले 5 खिलाड़ी

IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 2: जैक हॉब्स (1912-26) और माइकल वॉन (2004-05) के साथ लॉर्ड्स में लगातार तीन शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2025 18:19 IST2025-07-11T15:51:16+5:302025-07-11T18:19:37+5:30

IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 2 joe Root brings up 37th century past Rahul Dravid Steve Smith see top 5 players | IND vs ENG 3rd Test Day 2: लंदन में 37वां शतक, भारत के खिलाफ 11 शतकीय पंच, देखिए सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले 5 खिलाड़ी

IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 2

HighlightsIND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 2: भारत के खिलाफ 60 पारियों में 11वाँ शतक हैं।IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 2: स्टीवन स्मिथ (46 पारियों में) के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 2:  जो रूट के पिछले तीन स्कोर 143, 103 और 100* हैं। 

IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 2: जो रूट ने कमाल कर दिया और 37वां टेस्ट शतक पूरा किया। राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर अपना 37वां टेस्ट शतक पूरा किया। जो रूट, राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ के बाद सबसे ज़्यादा 36 टेस्ट शतक लगाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाज़ों में शामिल हो गए हैं। लॉर्ड्स में जो रूट के पिछले तीन स्कोर 143, 103 और 100* हैं। जैक हॉब्स (1912-26) और माइकल वॉन (2004-05) के साथ लॉर्ड्स में लगातार तीन शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। भारत के खिलाफ 60 पारियों में 11वाँ शतक हैं। स्टीवन स्मिथ (46 पारियों में) के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।

IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 2: सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक-

51ः सचिन तेंदुलकर

45ः जैक्स कैलिस

41ः रिकी पोंटिंग

38ः कुमार संगकारा

37ः जो रूट।

192 गेंद यह बॉजबॉल युग में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा तीसरा सबसे धीमा शतक है। इससे पहले रूट ने भारत के विरुद्ध रांची में 2024 में (219 गेंद) और बेन फोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मैनचेस्टर में 2022 में (206 गेंद) शतक बनाया था।

इंग्लैंड के सीनियर बल्लेबाज जो रूट ने शुक्रवार को अपना 37वां टेस्ट शतक जड़कर पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और समकालीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के 36 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रूट ने लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चौका जड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

बुमराह ने हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को आउट कर दिया। रूट ने 199 गेंद में 10 चौकों की मदद से 104 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 51 शतकों के साथ पारंपरिक प्रारूप में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे आगे हैं। उनके बाद जाक कैलिस (45), रिकी पोंटिंग (41) और कुमार संगकारा (38) का नंबर आता है।

रूट इस तरह स्मिथ के साथ भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 11 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट को इस मुकाम तक पहुंचने में 60 पारियां लगीं जबकि स्मिथ ने सिर्फ 46 पारियों में ऐसा किया। वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स, विवियन रिचर्ड्स और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग आठ शतकों के साथ इन दोनों से पीछे हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज रूट लॉर्ड्स में माइकल वॉन (2004-05) और सर जैक ‘मास्टर’ होब्स (1912-1926) के बाद लगातार तीन शतक लगाने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज भी बने। अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों में इस प्रतिष्ठित मैदान पर शतकों की हैट्रिक का गौरव सिर्फ दिलीप वेंगसरकर के नाम (1979, 1982, 1986) है।

रूट ने यहां अपनी पिछली दो पारियों में 143 और 103 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ लगाया गया यह शतक इस मैदान पर रूट का आठवां सैकड़ा भी था जो इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा शतक है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन और ग्राहम गूच इस मैदान पर छह-छह शतक लगाकर दूसरे स्थान पर हैं।

विकेटकीपरों द्वारा 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे कम गेंद

1303 जेमी स्मिथ

1311 सरफराज अहमद

1330 एडम गिलक्रिस्ट

1367 निरोशन डिकवेला

1375 क्विंटन डी कॉक।

 

विकेटकीपरों द्वारा 1000 रन बनाने वाले सबसे कम पारियाँ-

21 क्विंटन डी कॉक/ जेमी स्मिथ

22 दिनेश चांदीमल/ जॉनी बेयरस्टो

23 कुमार संगकारा/ एबी डिविलियर्स

24 जेफ़ डुजॉन।

Open in app