IND vs ENG 3rd Test Day 1: भारत के खिलाफ 3000 रन, 99 पर नाबाद लौटे रूट, इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 83 ओवर, 4 विकेट और 251 रन

IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 1: जसप्रीत बुमराह की लेग साइड से बाहर की ओर जाती गेंद उनके बाएं हाथ की अंगुलियों पर लगी। मैदान छोड़ना पड़ा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 10, 2025 23:15 IST2025-07-10T23:09:54+5:302025-07-10T23:15:59+5:30

IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 1 score 3000 runs against India joe Root returned unbeaten 99 England scored 251 runs in 83 overs, 4 wickets first day | IND vs ENG 3rd Test Day 1: भारत के खिलाफ 3000 रन, 99 पर नाबाद लौटे रूट, इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 83 ओवर, 4 विकेट और 251 रन

IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 1

Highlightsरूट और ओली पोप ने तीसरे विकेट के लिए 100 रन से ऊपर की साझेदारी की। ‘बैजबॉल’ रवैये के लिए मशहूर इंग्लैंड ने काफी धीमी बल्लेबाजी की। भारत के खिलाफ 3000 रन पूरा करने वाले पहले टेस्ट खिलाड़ी हैं।

IND vs ENG Live Score, 3rd Test Day 1: भारत ने इंग्लैंड की रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा लेकिन जो रूट ने कमाल की पारी खेली और 99 रन पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड ने पहले दिन स्टंप तक 83 ओवर में 4 विकेट पर 251 रन बनाए लिए। रूट भारत के खिलाफ 3000 रन पूरा करने वाले पहले टेस्ट खिलाड़ी हैं। रिकी पोटिंग भारत के खिलाफ 2500 से अधिक रन बनाकर दूसरे स्थान पर है। अति आक्रामक ‘बैजबॉल’ रवैये के लिए मशहूर इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में काफी धीमी बल्लेबाजी की। रूट और ओली पोप ने तीसरे विकेट के लिए 100 रन से ऊपर की साझेदारी की। दूसरे सत्र में झटका लगा, जब विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हो गए। जसप्रीत बुमराह की लेग साइड से बाहर की ओर जाती गेंद उनके बाएं हाथ की अंगुलियों पर लगी। मैदान छोड़ना पड़ा।

 

ध्रुव जुरेल ने स्टंप के पीछे उनकी जगह ली। रूट ने फाइन लेग क्षेत्र में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने उम्मीद के मुताबिक एकमात्र बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुमराह को एकादश में शामिल किया। बेन स्टोक्स ने कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में खेलते हुए घरेलू मैच में सिर्फ दूसरी बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

बेन डकेट (40 गेंद पर 23 रन) और जैक क्रॉली (43 गेंद पर 18 रन) की सलामी जोड़ी ने पहले घंटे में 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाकर इंग्लैंड को सतर्क शुरुआत दिलाई। मैदान की ढलान के कारण भारतीय गेंदबाजों को गेंदबाजी करते समय अभ्यस्त होने में कुछ समय लगा। कप्तान शुभमन गिल ने बुमराह और एजबेस्टन में मैच में 10 विकेट लेने वाले आकाश दीप को नई गेंद सौंपी।

गिल ने पहले घंटे के बाद नर्सरी एंड से रेड्डी को गेंद थमाई और उन्होंने निराश नहीं किया। पहला विकेट भाग्य के सहारे मिला जब डकेट ने लेग साइड के बाहर की शॉर्ट गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा दिया। पोप अगली ही गेंद पर आउट हो सकते थे लेकिन गिल गली में मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे।

ओवर की आखिरी गेंद पर क्रॉली का विकेट गिरा। रेड्डी की पिच होने के बाद बाहर की ओर सीम करती हुई गेंद क्रॉली के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। हालांकि इस प्रतिष्ठित मैदान की क्षमता 30 हजार दर्शकों से कुछ अधिक है।

लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे पूरा लंदन इस आयोजन स्थल की ओर उमड़ पड़ा हो। पास ही स्थित सेंट जोंस वुड ट्यूब स्टेशन से बड़ी संख्या में प्रशंसक यहां पहुंचे। इस बड़े मुकाबले के लिए भारत से भी प्रशंसक आए हैं। बेंगलुरु के एक परिवार ने मैदान के बाहर गैर अधिकृत लोगों से तीन टिकट 1200 पाउंड में खरीदे। 

Open in app