IND vs ENG: टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचा भारत, 'कांटे की टक्कर' में इंग्लैंड को 7 रन से हराया

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों के विशाल लक्ष्य को रखा था, जिसके जवाब में जैकब बैथल की शतकीय पीरी की मदद से इंग्लैंड 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बना डाले और मामूली अंतर से मैच हार गया।  

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2026 23:10 IST2026-03-05T22:51:15+5:302026-03-05T23:10:44+5:30

IND vs ENG: India reach T20 World Cup final, beat England by 7 runs in a close contest | IND vs ENG: टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचा भारत, 'कांटे की टक्कर' में इंग्लैंड को 7 रन से हराया

IND vs ENG: टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचा भारत, 'कांटे की टक्कर' में इंग्लैंड को 7 रन से हराया

googleNewsNext

IND vs ENG T20 World Cup Semi final: इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर भारत फाइनल में पहुंच गया है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए कांटे की टक्कर वाले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात दी। डिफेंडिंग चैंपियन ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों के विशाल लक्ष्य को रखा था, जिसके जवाब में जैकब बैथल की शतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बना डाले और मामूली अंतर से मैच हार गया। 

मुंबई की चिलचिलाती गर्मी में इंग्लैंड ने जैकब बेथेल की यादगार पारी के साथ उन्हें खूब पसीना बहाया। आखिरी पांच ओवर में 69 रन चाहिए थे, और मैच एक ऐसी पिच पर बराबरी पर था जिस पर गेंदबाजों के लिए बिल्कुल कुछ नहीं था।  22 वर्षीय बैथल ने 48 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड इल मुश्किल लक्ष्य प्राप्त कर लेगा।

वानखेड़े में भी भारतीय दर्शक उनकी बल्लेबाजी के दौरान मौन दिखाई दिए। लेकिन डेथ ओवर में भारतीय गेंदबाजी बेहद कमाल की रही, जिससे भारत यह मैच अपने नाम कर सका। टीम इंडिया अब 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच खेलेगी।  भारत की तरफ से सबसे अच्छी गेंदबाजी हार्दिक पांड्या ने की। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट चटकाया। 

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 253/7 का बड़ा स्कोर बनाया। संजू सैमसन की बैक-टू-बैक अर्धशतकीय पारी, जबकि शिवम दुबे (43), ईशान किशन (39) और हार्दिक पांड्या (27) ने भी कीमती रन बनाए। यह टी20 वर्ल्डकप नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर था।

भारतीय ओपनर ने वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ़ 42 गेंदों पर 89 रन बनाकर मेन इन ब्लू को टॉप पर पहुँचाया। सैमसन को ईशान किशन और शिवम दुबे का अच्छा साथ मिला, दोनों ने ज़रूरी शॉट लगाकर भारत को 250 रन के स्कोर पर पहुँचाया। हार्दिक पांड्या ने आखिर में कुछ ज़ोरदार शॉट लगाए।

Open in app