हां, हमारे पास ढेर सारे आंकड़े हैं, ढेर सारे वीडियो, ऐसे भारतीय खिलाड़ी को करेंगे ढेर, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा-आंकड़ों पर काफी हद तक निर्भर

सुपर 8 ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम मेजबान भारत के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2026 19:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देटूर्नामेंट के बिल्कुल सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में दिख रही है। हमारे पास ढेर सारे आंकड़े हैं, ढेर सारे वीडियो हैं।

मुंबई: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बुधवार को कहा कि एकता, आत्मविश्वास और दबाव का बखूबी सामना करने की कला से इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचा है और दो बार की चैम्पियन टीम को खिताब जीतने के लिये ‘परफेक्ट खेल’ दिखाने की जरूरत नहीं है। इंग्लैंड का सामना दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम से होगा। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेलते समय उनकी टीम आंकड़ों पर काफी हद तक निर्भर रहेगी। सुपर 8 ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम मेजबान भारत के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

जो टूर्नामेंट के बिल्कुल सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में दिख रही है। ब्रूक से जब पूछा गया कि इंग्लैंड मैच से पहले अपनी योजनाओं को लेकर क्या कर रही है, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी आंकड़ों का विश्लेषण किया है और उनका इस्तेमाल भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने के लिए करेंगे। "हां, हमारे पास ढेर सारे आंकड़े हैं, ढेर सारे वीडियो हैं।

हम देख सकते हैं कि बल्लेबाज गेंद को कहां मारने की कोशिश कर रहे हैं, हमें उनकी रणनीति वगैरह पता है, हमें मैच-अप्स की जानकारी है। असल में, बात सिर्फ गेंदबाजों को इस तरह से परेशान करने की है जिससे उनके बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा समय तक असहज महसूस हो। वे जाहिर तौर पर एक बहुत अच्छी टीम हैं और वे अलग-अलग गेंदबाजों के हिसाब से खुद को ढाल सकते हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने नेट्स पर बहाया पसीना

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती समेत चार भारतीय क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले मुंबई की भीषण गर्मी में अभ्यास किया। पिछले एक साल से बीच के ओवरों में भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ रहे चक्रवर्ती अपनी रफ्तार बढाने के बाद से और प्रभावी हो गए हैं । पिछले एक साल में उन्होंने 13 . 19 की औसत और सात के करीब इकॉनॉमी रेट से 36 विकेट लिये हैं।

टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में तो वह प्रभावी रहे लेकिन सुपर आठ में उस प्रदर्शन को कायम नहीं रख सके। इंग्लैंड की तरह भारत का भी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने घरेलू टीम के अब तक के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रहने को खास तवज्जो नहीं दी और बुधवार को यहां कहा कि सेमीफाइनल तक पहुंचने का तरीका नहीं बल्कि अगले दो मैच जीतना मायने रखता है।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियाइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या