IND vs ENG: लॉर्ड्स में हीरो, लीड्स में जीरो, 78 रन पूरी टीम आउट, दो बल्लेबाज दोहरे अंक पर पहुंचे, केवल 6 चौके लगे

IND vs ENG: भारत की ओर से रोहित शर्मा (19) और अजिंक्य रहाणे (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2021 20:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन-तीन झटके।ओली रोबिनसन और सैम कुरेन ने दो-दो विकेट चटकाए।

IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को यहां पहली पारी में 78 रन पर ढेर हो गई। पारी में केवल 6 चौके लगे। तीन चौके रहाणे, एक चौके रोहित, एक विराट कोहली और एक चौके इशांत शर्मा ने मारे।

भारत की ओर से रोहित शर्मा (19) और अजिंक्य रहाणे (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन-तीन जबकि ओली रोबिनसन और सैम कुरेन ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को यहां चाय तक बिना विकेट खोए 21 रन बनाए। भारत पहली पारी में सिर्फ 78 रन पर ढेर हो गया था। इंग्लैंड की टीम भारत से सिर्फ 57 रन से पीछे है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। चाय के समय हसीब हमीद 15 जबकि रोरी बर्न्स तीन रन बनाकर खेल रहे थे।

टॅग्स :इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डजो रूटबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या